विधायक ने तीन बड़ी योजनाओं की रखी आधारशिला…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : बरही विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने की दिशा में विधायक मनोज कुमार यादव ने करीब 2.5 करोड़ रुपये की तीन महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और फूल-मालाओं से लाद दिया। लोगों को उम्मीद है कि इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक मनोज यादव ने प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में तीन महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया। ब्रहमोरिया पंचायत के हथिया गांव में बिछवा आहार का जीर्णोद्धार कार्य, बेला पंचायत की लेधिया नदी पर चेकडैम निर्माण एवं ताजपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुये विधायक मनोज यादव ने कहा कि क्षेत्र में विकास की गति अब तेज हो चुकी है और जनहित से जुड़ी योजनाएं लगातार धरातल पर उतर रही हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में लगातार काम किया जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

संवेदकों को दी सख्त चेतावनी

विधायक ने निर्माण एजेंसियों और संवेदकों को साफ संदेश देते हुये कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से बनने वाली योजनाओं में लापरवाही या घटिया निर्माण बर्दाश्त नहीं होगा। तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं, हथिया, बेला और ताजपुर के ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इन योजनाओं की मांग की जा रही थी। अब शिलान्यास के बाद लोगों को उम्मीद है कि सिंचाई की सुविधा बेहतर होगी, जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाएं गांव के करीब उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, जिला परिषद सदस्य आरती कौशल और राकेश रंजन सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं, मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुये।

इसे भी पढ़ें : रजरप्पा की नई पहचान बनी 21 साल की श्रेया…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा के बैंकों पर DC सख्त, बोले लाभुक तक योजना पहुंचे, तभी…

इसे भी पढ़ें : अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर होगा कड़ा एक्शन…

इसे भी पढ़ें : CBSE को मिला नया मुखिया, ये सीनियर IAS संभालेंगे कमान…

इसे भी पढ़ें : शादीशुदा महिला से प्यार, पुलिस ने खोला सनसनीखेज राज…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा की नई पहचान बनी 21 साल की श्रेया…

Ramgarh : रामगढ़ के रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा...

गढ़वा के बैंकों पर DC सख्त, बोले लाभुक तक योजना पहुंचे, तभी…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा समाहरणालय सभागार में मंगलवार को...

अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर होगा कड़ा एक्शन…

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक...

CBSE को मिला नया मुखिया, ये सीनियर IAS संभालेंगे कमान…

Kohramlive : देश के करोड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से...

शादीशुदा महिला से प्यार, पुलिस ने खोला सनसनीखेज राज…

UP : कभी साथ जीने-मरने की कसमें, कभी नई...