spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रात के अंधेरे में डबल म’र्डर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih : गिरिडीह के मधुबन थाना क्षेत्र के छछंदो पंचायत स्थित तिरिलटांड़ गांव में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अज्ञात अपराधियों ने सोये अवस्था में एक दंपती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें 35 साल के पतिया हांसदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी परणी देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। खबर है कि देर रात गांव में अचानक चीख-पुकार मच गई। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। खून से लथपथ हालत में मिले दंपती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने पतिया हांसदा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल परणी देवी को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया, जहां जिंदगी की जंग लड़ते हुये उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

मातम में डूबा तिरिलटांड़ गांव

एक ही रात में पति-पत्नी की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। गांव के लोग जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।फिलहाल हत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मधुबन थाना पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें : घर में खूब बोलता है, बाहर जाते ही हो जाता है चुप बच्चा, जानें ऐसा क्यों…

इसे भी पढ़ें : ये है दुनिया का सबसे विषैला पक्षी, छूते ही सुन्न पड़ सकता है शरीर…

इसे भी पढ़ें : आखिर पानी में क्यों नहीं डूबता सेब, जानकर आप भी कहेंगे वाह….

इसे भी पढ़ें : जून महीने का करियर, कारोबार, धन, सेहत और प्रेम का पूरा मासिक राशिफल… जानें

इसे भी पढ़ें : ‘गिरगिट की रिश्तेदार’ कहलाने वाली ये झील हर पल बदल लेती है अपना रंग…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...