Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या को लेकर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक SP ने अल्बर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक तक के छोटे-बड़े दुकानदारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सड़क किनारे होने वाली अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और दुकानों के सामने लगने वाले ठेले-खोमचे को लेकर गंभीर चर्चा हुई। पुलिस ने साफ कर दिया कि अब नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।
जाम की जड़ पर फोकस, दुकानदारों से मांगा सहयोग
बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये सुझाव भी मांगे। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सिर्फ वाहनों के लिये नहीं, बल्कि पैदल चलने वालों के लिये भी सुरक्षित और सुगम होनी चाहिये। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने में सहयोग करें। रांची के ट्रैफिक SP ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिये कि वे अपनी दुकानों के सामने किसी भी प्रकार की रेडी, ठेला या अस्थायी दुकान नहीं लगने दें। वहीं, ग्राहकों के वाहनों को भी व्यवस्थित तरीके से पार्क कराने को कहा गया, ताकि मुख्य सड़क और फुटपाथ बाधित न हों। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि फुटपाथ और सड़क किनारे पैदल चलने वालों के लिये पर्याप्त जगह खाली रखी जाये। अक्सर दुकानों के सामने वाहन खड़े होने और अतिक्रमण की वजह से राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुये सभी से सहयोग की अपील की। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। अवैध पार्किंग, सड़क अतिक्रमण और यातायात बाधित करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी।
इसे भी पढ़ें : CBSE को मिला नया मुखिया, ये सीनियर IAS संभालेंगे कमान…
इसे भी पढ़ें : शादीशुदा महिला से प्यार, पुलिस ने खोला सनसनीखेज राज…
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में चली गो’ली, दो साल पहले भतीजा मा’रा गया, अब चाचा को दागी गो’ली…
इसे भी पढ़ें : सड़क पर उतरे सांसद और विधायक समेत 12 पर FIR…
इसे भी पढ़ें : 5 रुपये में भरपेट भोजन, हर जरूरतमंद तक राशन, CM हेमंत सोरेन ने दिया बड़ा रोडमैप…






