जल्द बनेगा CSR मॉनिटरिंग सेल
संजय प्रसाद यादव ने कहा कि CSR फंड के उपयोग की निगरानी के लिए जल्द मॉनिटरिंग सेल बनाया जायेगा, ताकि यह पता चल सके कि किस क्षेत्र में कितना खर्च हो रहा है। उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि कॉन्क्लेव का उद्देश्य कंपनियों और स्थानीय जरूरतों के बीच की दूरी को कम करना है। उन्होंने बताया कि CSR राशि खर्च करते समय स्थानीय प्राथमिकताओं और जरूरतों को ध्यान में रखना जरूरी है।
शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर फोकस
उद्योग निदेशक विशाल सागर ने CSR के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, स्किल ट्रेनिंग, ब्लड बैंक, एंबुलेंस और दुर्घटना राहत जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संथाल परगना समेत झारखंड के सभी क्षेत्रों में CSR गतिविधियों का विस्तार होना चाहिये। कार्यक्रम में यूनिसेफ, टाटा फाउंडेशन और सीसीएल समेत कई संस्थाओं और कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और योजनाएं साझा कीं।
इसे भी पढ़ें : मैथन मैरेज हॉल में शादी समारोह से लाखों की चोरी, कौन पकड़ाया… जानें
इसे भी पढ़ें : चौपारण में ये दो वारंटी गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : “कॉफी विद SDM” में शामिल हुये ग्रामीण प्रहरी, बोले- 30 साल में पहली बार…
इसे भी पढ़ें : बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग…
इसे भी पढ़ें : होटल में रेड, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां… देखें






