कोहराम लाइव डेस्क : इंडियन शेयर मार्केट बुधवार को भी नई ऊंचाई पर खुला। सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex, Nifty) दोनों ही नए इंट्रा डे रिकॉर्ड पर खुले हैं। सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा तेजी के साथ 49730 के ऊपर कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में 75 अंकों से ज्यादा की तेजी दिख रही है। निफ्टी 14600 के स्तर के ऊपर कारोबार कर रहा है।
Nifty Bank ने बनाया नया रिकॉर्ड
निफ्टी बैंक (Nifty Bank) ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इसने 32683.50 का नया रिकॉर्ड स्तर छुआ है। फिलहाल निफ्टी बैंक अपने इस रिकॉर्ड लेवल पर ज्यादा देर तक टिका नहीं रह सका, फिर भी 32600 के ऊपर बना हुआ है। निफ्टी के सभी इंडेक्स हरे निशान में खुले हैं। निफ्टी बैंक में अभी 0.80 परसेंट की तेजी दिख रही है। जबकि ऑटो इंडेक्स में 1 परसेंट की तेजी है, मेटल इंडेक्स में 1.4 परसेंट की बढ़त है।
इसे भी पढ़ें : अमीरों की सूची में Second place पर फिसले मस्क, बेजॉस फिर नंबर वन
Bharti Airtel टॉप गेनर
सेंसेक्स बाजार की इस तेजी में Bharti Airtel टॉप गेनर है, इसमें अबतक 4 परसेंट की तेजी दिखाई दी है। ONGC, SBI, ICICI Bank, M&M, NTPC, L&T और Axis Bank ने भी सेंसेक्स की तेजी में योगदान दिया है। सेंसेक्स अब धीरे धीरे 50,000 के लेवल की ओर बढ़ चुका है।
टाइटन, कोटक बैंक के शेयर में गिरावट
दूसरी तरफ Titan, Kotak Bank, Dr Reddy’s, TCS और HCL Tech टॉप सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर हैं। कल के कारोबार में सेंसेक्स 248 अंक चढ़कर 49,517 के लेवल पर बंद हुआ था। निफ्टी में 79 अंकों की तेजी रही थी और ये नई रिकॉर्ड ऊंचाई 14,563.45 पर बंद हुआ था।
इसे भी पढ़ें : जल्द जारी होंगे CTET के एडमिट कार्ड, 31 जनवरी को होगी परीक्षा
ऑटो शेयरों ने पकड़ी रफ्तार
भारत फोर्ज, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, TVS मोटर्स, अमारा राजा बैटरी, हीरो मोटोकॉर्प के शेयर ने पकड़ी रफ्तार।
बैंक शेयरों में तेजी
बैंक ऑफ बड़ौदा, SBIM, फेडरल बैंक, ICICI बैंक, RBL बैंक, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक के शेयर शेयर में तेजी।
मेटल शेयरों में मजबूती
MOIL, हिंदुस्तान कॉपर, वेल्सपन कॉर्प, जिंदल स्टील, हिंदुस्तान जिंक, कोल इंडिया, टाटा स्टील, JSW स्टील के शेयर हुए मजबूत।
इसे भी पढ़ें : बाबू सोना कर फंसाया, झांसे में लेकर बनाया अश्लील वीडियो और फिर कर दिया ऐसा कि…








