spot_img
spot_img
spot_img

जल्‍द जारी होंगे CTET के एडमिट कार्ड, 31 जनवरी को होगी परीक्षा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड -CBSE जल्‍द ही सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CTET परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर देगा। परीक्षा 31 जनवरी 2021 को होनी है। कोरोना महामारी के चलते कैंडिडेट्स की सुविधा के मद्देनजर 23 और शहरों में नए एग्‍जाम सेंटर बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के स्थान के विकल्प में सुधार का अवसर भी दिया गया है।

अब 135 शहरों में होगी परीक्षा

उल्‍लेखनीय है कि सीटीईटी परीक्षा पहले देश भर के 112 शहरों में होनी थी, लेकिन अब शिक्षा मंत्रालय द्वारा किए गए नए इंतजामों के तहत पूरे देश भर के 135 शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

अगले सप्‍ताह जारी होंगे एडमिट कार्ड

सीबीएसई के मुताबिक परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड अगले सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने जुलाई 2020 वाले CTET परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर लिंक एक्टिव होते ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे डाउनलोड करें Admit Card

  • सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट nic.in पर जाएं।
  • CTET Admit Card से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी भरने के बाद सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने पर डाउनलोड करें।

इसे भी पढ़ें :Cycle से सब्जी लेने जा रहा था बच्चा, गाड़ी ने मारा धक्का और…

एग्जाम पैटर्न से हों रूबरू

CTET परीक्षा दो चरणों में होती है। पहला पेपर प्राइमरी स्टेज के लिए और दूसरा पेपर एलिमेंट्री स्टेज के लिए होता है। यदि आवेदक कक्षा 1 से  8 तक पढ़ाना चाहते हैं, तो दोनों पेपर देने अनिवार्य हैं। पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए है, जो कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ाना चाहते हैं। दोनों पेपर्स में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।

सुरक्षा नियमों का करें पालन

एग्जाम के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य है। परीक्षा पेन एंड पेपर मोड में ऑफलाइन होगी। बोर्ड के मुताबिक एग्‍जाम के दौरान कोरोना संक्रमण से जुड़े सभी दिशानिर्देश लागू रहेंगे। परीक्षा के दौरान छात्रों को फेस मास्‍क पहनना और सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड में, सभी जरूरी निर्देश दिए जाएंगे, जिन्‍हें फॉलो करना जरूरी होगा। एडमिट कार्ड से जुड़ी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

इसे भी पढ़ें :Corona vaccine की पहली खेप पहुंची Delhi

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

500 में 500 अंक, रांची की बेटी बनीं राष्ट्रीय टॉपर…

Ranchi : रांची की होनहार बेटी अवनी केजरीवाल ने CBSC...

NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

AI से पहले ही खत्म हो चुकी थीं ये नौकरियां,  कभी रोजी-रोटी थीं…

Kohramlive : AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में अक्सर यह...