spot_img
spot_img
spot_img

अरेस्टिंग क्यों होगी, मिस्टेक ऑफ फैक्ट है ना : थानेदार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

फरार डीएसपी का बॉडी गार्ड हथियार जमा कर उड़ गया, हुआ निलंबित

रांची : एक नाइन एमएम पिस्टल और 30 जिंदा गोलियों के साथ भागा डीएसपी का बॉडी गार्ड राजू चुपके से आया, हथियार जमा किया और फिर उड़ गया। उसे निलंबित कर दिया गया है। गोंदा थाना में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है।

इसे भी पढ़ें :डीएसपी का बॉडीगार्ड 9 एमएम पिस्‍टल और 30 जिंदा गोलियां लेकर भागा

फरार बॉडी गार्ड के आने और हथियार जमा करने के संबंध में गोंदा के थानेदार अवधेश ठाकुर ने कहा कि, अरेस्टिंग क्यों होगी, “मिस्टेक ऑफ फैक्ट” है। हथियार जमा कर उसकी प्राप्ति रसीद लेकर थाने में जमा कर चला गया। वह अभी रांची पुलिस लाइन में है। थानेदार ने कहा कि दरअसल हुआ यह था कि वह अपने बैरक के बक्शे में हथियार और गोलियां रख चला गया था। उसके पिता डेथ कर गये थे, पत्नी की मेंटल स्थिति ठीक नहीं थी। उससे बस इतनी चूक हुई कि बिना बोले चला गया था। सार्जेंट मेजर राजेश रंजन ने कहा कि उन्हें जो कार्रवाई करनी थी, वह कर चुके हैं। उसे निलंबित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : 9 एमएम पिस्‍टल और गोलियां लेकर भागने वाले बॉडीगार्ड का लोकेशन जहानाबाद

यहां याद दिला दें कि 12 जून 2017 को सीएम सुरक्षा में तैनात डीएसपी का तबादला सरायकेला हो गया था। उसी दिन राजू को रांची पुलिस लाइन में योगदान देने की बात कहकर वापस भेज दिया था। तब से बॉडीगार्ड राजू भागा हुआ था। रांची पुलिस लाइन के शस्‍त्रागार प्रभारी दशरथी मुर्मू के बयान पर गोंदा थाने में 4 दिसंबर 2020 को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था।

क्‍या है एफआईआर में, पढ़ें नीचे…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...