पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर हर नए ग्राहक के लिए पौधा लगाएगी कंपनी
कोहराम लाइव डेस्क: भारत की सबसे बड़ी कॉमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने चैनल भागीदारों (Partners) के साथ पर्यावरण (Environment) की स्थिरता के लिए अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप अपनी ‘गो ग्रीन’ पहल शुरू करने की घोषणा की है। इस पहल के तहत टाटा मोटर्स (Tata Motors)एक एनजीओ के सहयोग से हर नए कॉमर्शियल वाहन की बिक्री और हर उस नए ग्राहक के लिए एक पौधा लगाएगी जो कंपनी की डीलर वर्कशॉप और टाटा अधिकृत सर्विस स्टेशन पर अपने वाहन की सर्विस कराएंगे।
इसे भी पढ़ें : Air India Flights में अब लगेगा हाफ टिकट
ग्राहक को अपने पौधे पर नजर रखने की अनुमति
कंपनी उस पौधे का पोषण करेगी और ग्राहक को एक प्रमाणपत्र और पौधारोपण की जियोटैग की गई लोकेशन का एक लिंक देगी, जिससे ग्राहक को अपने पौधे की स्थिति पर नजर रखने की अनुमति मिलेगी।
10 से अधिक राज्यों में फैलाया जाएगा पौधारोपण
यह पहल इन नए लगाए गए पौधों के सर्वोत्तम स्वास्थ्य को सुनिश्चित करेगी जिसमें फलदार, औषधीय और देशी पेड़ों की विविध किस्में शामिल होंगी। पौधारोपण देश के 10 से अधिक राज्यों में विभिन्न स्थानों पर फैलाया जाएगा और देश के ग्रीन कवर में बढ़ोतरी होगी।
संकल्पतरु के साथ सहयोग
टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल व्हीकल बिजनेस यूनिट के सेल्स एंड मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट श्री राजेश कौल ने इस पहल पर टिप्पणी करते हुए कहा, “टाटा मोटर्स में हम जो कर रहे हैं, उसके मूल में पर्यावरणीय स्थिरता है। इसकी ऊर्जा कुशल विनिर्माण अभ्यास और पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद इस बात का प्रमाण हैं। हमें संकल्पतरु के साथ इस सहयोग की घोषणा करके खुशी हो रही है, जहां हम सक्रिय रूप से उन उपभोक्ताओं के बड़े आधार के साथ जुड़ रहे हैं जिनकी जरूरतें कंपनी पौधारोपण अभियान में पूरा करती है।”
इसे भी पढ़ें : बुलेट ट्रेन से होगा दिल्ली-वाराणसी का सफर, LiDAR से होगा कॉरीडोर का सर्वे
पर्यावरणीय नवाचार में उन्नति
टाटा मोटर्स देश की अग्रणी कंपनियों में से एक है, जो स्थायी रूप से सकारात्मक पर्यावरणीय प्रभाव पैदा करने के लिए तत्पर है। कंपनी निरंतर पर्यावरणीय नवाचार में उन्नति कर रही है। अपने उत्पादों के समूचे जीवनचक्र और मूल्य चेन में अपनी उपस्थिति का आकलन कर व्यवस्थित ढंग से पर्यावरणीय प्रभाव को कम कर रही है।
वर्ष 2030 तक 100 फीसदी नवीकरणीय बिजली
टाटा मोटर्स सक्रिय रूप से कम कार्बन रणनीति की दिशा में काम कर रहा है। देश में पर्यावरण के अनुकूल वैकल्पिक ईंधन की गतिशीलता के लिए अग्रणी रहा है। ‘फ्यूचर रेडी’ जिम्मेदार कॉरपोरेट और आरई 100 पहल के एक हस्ताक्षरकर्ता के रूप में टाटा मोटर्स ने वर्ष 2030 तक 100 फीसदी नवीकरणीय बिजली को सोर्स करने का लक्ष्य तय किया है।
इसे भी पढ़ें : Bank चेक धोखाधड़ी रोकने के लिए चालू होगा ये System, पढ़ें पूरी डिटेल








