Koderma : कोडरमा के तिलैया डैम ब्रिज के पास लावारिस अवस्था में एक छात्रा का कॉलेज बैग और एक सुसाइड नोट मिलने के बाद सनसनी फैल गई। बैग में मिला ID कार्ड सुन्नू कुमारी नाम की छात्रा का है। वह वीमेंस कॉलेज कोडरमा के सेमेस्टर वन की भूगोल की छात्रा है। सुसाइड नोट में छात्रा ने अपने पिता और मामी के मोबाइल नंबर का जिक्र करते हुये यह लिखा है कि जिन्हे यह सुसाइड नोट मिले वह इस नंबर पर बता दें। पुलिस ने बैग और सुसाइड नोट को अपने कब्जे में कर लिया है। पुलिस छात्रा की खोज में जुटी है। छात्रा की मां और भाई ने पुलिस को बताया कि छात्रा किसी चंदन नाम के लड़के से बतियाती थी। उसने अपने भाई को घर छोड़कर जाने का मैसेज भी किया था। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डैम को खंगाला, पर छात्रा का अबतक कुछ पता नहीं चला है।
इसे भी पढ़ें : बहुचर्चित तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग के गुनहगारों को मिली 10-10 साल की सजा… जानें
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में सरेराह युवक को गोलियों से भू’ना… देखें
इसे भी पढ़ें : साहिबगंज में रंगदारी नहीं मिलने पर मा’रा गया था चौकीदार… जानें
इसे भी पढ़ें : युवक पर पेशाब करने वाला नेता अरेस्ट, पुलिस ने ढहा दिया घर… जानें
इसे भी पढ़ें : मशहूर जमीन कारोबारी कमल भूषण का सबसे खास भी मा’रा गया… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा एक्शन, CO जा सकते हैं जेल… जानें
इसे भी पढ़ें :अभिषेक झा को सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा एक्शन, CO जा सकते हैं जेल… जानें
इसे भी पढ़ें : उषा मार्टिन देगा मुआवजा, किया यह ऐलान…
इसे भी पढ़ें : देवघर में गजब का अनोखा सा नजारा, सावन के पहले ही दिन उमड़ा कांवरियों का सैलाब












