RANCHI : झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार महेश्वर सिंह छोटू का निधन हो गया है। 59 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है। उनका निधन हृदय गति रुकने से हुआ है। महेश्वर सिंह छोटू झारखंड में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के शुरुआती पत्रकारों में से एक थे। बताया जा रहा है की 90 के दशक में महेश्वर सिंह ने प्रतिबिंब नामक झारखंड की पहली वीडियो मैगजीन की शुरुआत की थी। महेश्वर सिंह झारखंड नामक डिजिटल मीडिया वेंचर चलाते थे। उनके निधन पर रांची के पत्रकार समाज में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि कल रात वह हरिहर सिंह रोड स्थित अपने मकान के ऊपर के कमरे में अकेले सोए थे। इसके बाद वह नहीं जगे। सुबह उनका पुत्र कमरे में पहुंचा तो उन्हें अचेत पाकर तुरंत पास के रामप्यारी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इसके पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और पुत्री को छोड़ गए हैं। इनके अलावा घर में उनकी वृद्ध माता भी है।
Read more:नाली विवाद में बच्ची पर जानलेवा हमला, ऐसे बचाई जान
Read more: ‘जालिम बाउंसर’








