Ranchi : सीनियर एडवोकेट रश्मि कात्यान आल इंडिया लायर्स कौंसिल, झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष बनाये गये। उनका चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद रश्मि कात्यान ने कहा कि गरीब, असहाय और कमजोर तबके को इंसाफ दिलाने में कौंसिल काम करेगा। मुंबई हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट सह कौंसिल के राष्ट्रीय महासचिव संतोष जाधव की देखरेख में कौंसिल की अस्थाई कमेटी को आज स्थाई रूप दिया गया। कौंसिल के झारखंड चैप्टर के ज्वाइंट सेक्रेटरी वाईजूर रहमान चुने गये। अजहर अहमद खान उपाध्यक्ष बनाये गये।
एडवोकेट सैयद शीश आलम एवं मृत्युजंय को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस मौके पर सीनियर एडवोकेट संतोष जादव ने कहा कि संविधान की रक्षा करना हर अधिवक्ताओं और कौंसिल की जिम्मेदारी है। बैठक में फिदा उर रहमान, मो. नैयर, खुर्शीद आलम, अशरफ अंसारी, तलत परवीन, सरफराज अख्तर, तबरेज अख्तर, राजा उल्लाह अंसारी सहित कई अन्य मौजूद थे। वहीं धन्यवाद ज्ञापन कौंसिल के स्टेट इंचार्ज हैदर अली ने किया।
इसे भी पढ़ें :हे-हे मत आ इधर मत आ… बोलते रह गये लोग, उफनाती नदी में बह गया संतोष… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पत्नी नहीं लगी खूबसूरत तो दे डाली सुपारी, पर ये क्या हो गया… देखें
इसे भी पढ़ें : खूंटी में ट्रिपल मर्डर की वजह आयी सामने, देखें क्या || डेड बॉडी बोह कर ले गयी पुलिस
इसे भी पढ़ें : UP में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत… देखें कैसे










