kohram live desk : पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में शनिवार को स्थानीय लोगों द्वारा हमला किए जाने के बाद CISF ने कथित तौर पर गोलियां चलाई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। विशेष पर्यवेक्षकों की एक अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर उस पोलिंग बूथ पर मतदान स्थगित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीआईएसएफ की गोलीबारी में चार लोगों के मारे जाने पर बंगाल में एक रैली में कहा कि कूचबिहार में जो कुछ हुआ वह दुखद है, जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके निधन पर दुख जताता हूं. बीजेपी के पक्ष में जनसमर्थन देख कर दीदी और उनके गुंडों में बौखलाहट हो रही है।
इसे भी पढ़ें :@Corona का कहर : इस राज्य के 12 शहरों में लगा सख्त लॉकडाउन
हिंसा आपकी रक्षा नहीं कर सकती
पीएम मोदी ने कहा, आपके 10 साल के कुकर्मों से ये हिंसा आपकी रक्षा नहीं कर सकती है. उन्होंने कहा अपनी कुर्सी जाते देख, दीदी इस स्तर पर उतर आई हैं. लेकिन मैं दीदी, TMC, उनके गुंडों को साफ-साफ कह देना चाहता हूं. दीदी और TMC की मनमानी बंगाल में नहीं चलने दी जाएगी.मेरा चुनाव आयोग से आग्रह है कि कूचबिहार में जो हुआ, उसके दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो.
इसे भी पढ़ें :Jamshedpur के #XLRI मैनेजमेंट में #CoronaBlast, एक साथ 46 स्टूडेंट्स मिले कोरोना +ve
ममता ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा
ममता बनर्जी ने इस घटना को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला करते हुए गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि CISF ने आज सीतलकुची (कूच बिहार) में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। सुबह एक और मौत हुई थी। CRPF मेरी दुश्मन नहीं है, लेकिन गृह मंत्री के निर्देश पर एक साजिश चल रही है और आज की घटना एक सबूत है।
इसे भी पढ़ें :रिलायंस जियो के प्लांस के साथ फ्री में देखिए आईपीएल मैच






