पकड़ा गया कातिल, जुर्म कबूल किया, मामला लेनदेन का : एसपी
मधुबनी : बिहार के मधुबनी में दो साधुओं की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। ग्रामीणों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मधुबनी जिले के खिरहर धरोहर नाथ महादेव मंदिर परिसर में दो साधु सो रहे थे। इसी दौरान एक अन्य साधु वहां कुदाल लेकर पहुंचा और दोनों को बेरहमी से काट डाला। बगल के कमरे में मौजूद एक अन्य साधु की जैसे ही नींद खुली वह यह देख हक्का बक्का रह गया। डर से वह चुपचाप सबकुछ देखता रहा। आरोपी साधु ने जब दोनों लाश को ठिकाने लगाकर वहां से चला गया तो प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बगल के भूसा घर के कमरे से और चाहरदीवारी के गड्ढ़े से दोनों शव को निकाला।
Read More : #Dhanbad में #Corona ने ली एक ही परिवार के 5 लोगों की जान, पिछले साल भी हुआ था ऐसा ही हादसा
मृतक साधुओं की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के सिरियापुर निवासी 60 वर्षीय हीरा दास व भगवानपुर निवासी 50 वर्षीय आनन्द मिश्र के रूप में की गई। ग्रामीणों के अनुसार दोनों का किसी से कोई विवाद नहीं था। दोनों महात्मा थे।
Read More : कोरोना ने ली एक और अधिकारी की जान, रांची मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर ने तोड़ा दम
एसपी ने बताया कि मामले में साधु दीपक चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। हमेशा गांजा व भांग के नशे में रहता है। उसके घर से खून लगा कुदाल भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी साधु ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। प्रथम दृष्टया पैसे के लेनदेन में हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Read More : कल से झारखंड में क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट









