spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कोरोना ने ली एक और अधिकारी की जान, रांची मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर ने तोड़ा दम

Date:

spot_img
spot_img
  • मौसम केंद्र में दूसरी मौत, RPF इंस्पेक्टर ने भी तोड़ा दम

RANCHI : झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। कई अधिकारियों की भी कोरोना ने जान ले ली है। बुधवार को मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के कार्यालय प्रमुख डॉ केवी पडलवार का निधन हो गया। सुबह 5:30 बजे उन्होंने रिम्स में अंतिम सांस ली। 20 अप्रैल को मौसम केंद्र के एक अन्य कर्मी जेके साह का भी निधन हो गया था। दो दिन में लगातार दो कर्मचारी के निधन से मौसम केंद्र के कर्मियों में दहशत का माहौल है। वहीं RPF इंस्‍पेक्‍टर आरके तिवारी का भी रिम्स में कोरोना से निधन हो गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे रिम्स में भर्ती हुए थे।

Read More : BREAKING : झारखंड में Corona ने तोड़ा रिकॉर्ड, 4969 नये +ve केस मिले, रांची में 1703 नये संक्रमित

झारखंड के एक दर्जन अधिकारियों की हो चुकी है मौत

झारखंड में दर्जन भर अधिकारियों की मौत कोरोना से हो चुकी है। मंगलवार को नगर विकास विभाग के सहायक निदेशक पद पर सेवारत मेघना रूबी कश्यप की भी मौत हो गई। इससे पहले राजस्व निबंधन व भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव रामा शंकर प्रसाद, राज्य सरकार के कोयला नियंत्रक अशोक तिवारी व जल संसाधन विभाग के अवर सचिव गजेश्वर महतो की भी मौत कोरोना के कारण हो गई थी।

Read More : कोरोना से सहायक निदेशक मेघना रूबी कच्छप की मौत, मां ने भी तोड़ा दम

इनकी मौत कोरोना से हुई

पर्यटन विभाग के उपनिदेशक विजय पासवान, स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव अवधेश पासवान, वाणिज्य कर विभाग के राज्य कर उपायुक्त राजेश प्रसाद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज चौधरी, गढ़वा में रमना प्रखंड में अंचलाधिकारी संजीव भारती, रांची जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रुंगटू लोहरा, लोहरदगा के जिला खनन पदाधिकारी भोला हरिजन की मौत कोरोना से हुई है।

Read More‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ का आदेश जारी, Details में जानिये क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद

रांची रेल मंडल के DRM भी हुए संक्रमित

इस बीच रांची रेल मंडल के DRM के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना है। DRM बंगलो के अलावा कोरोना का संक्रण रेल अस्पताल तक पहुंच गया है। यहांचीफ मेडिकल ऑफिसर सहित कई डॉक्टर पॉजिटिव मिले हैं।

 

इसे भी पढ़ें :

रांची महाधर्मप्रांत के सहायक बिशप बने आनंद डेविड, शरीक हुये CM…

Ranchi : राजधानी रांची की पुरुलिया रोड स्थित डॉ....

जमशेदपुर पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन का खास अंदाज में स्वागत…

Jamshedpur : CM हेमंत सोरेन के जमशेदपुर पहुंचते ही जिला...

आदिवासी महोत्सवः संस्कृति-परंपरा की खुशबू से गुलजार होगा मोरहाबादी मैदान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसके जंगल, पहाड़...

10 अगस्त को झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : 10 अगस्त को झारखंड में बड़ा आंदोलन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची महाधर्मप्रांत के सहायक बिशप बने आनंद डेविड, शरीक हुये CM…

Ranchi : राजधानी रांची की पुरुलिया रोड स्थित डॉ....

जमशेदपुर पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन का खास अंदाज में स्वागत…

Jamshedpur : CM हेमंत सोरेन के जमशेदपुर पहुंचते ही जिला...

आदिवासी महोत्सवः संस्कृति-परंपरा की खुशबू से गुलजार होगा मोरहाबादी मैदान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसके जंगल, पहाड़...

10 अगस्त को झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : 10 अगस्त को झारखंड में बड़ा आंदोलन...