spot_img

#Dhanbad में #Corona ने ली एक ही परिवार के 5 लोगों की जान, पिछले साल भी हुआ था ऐसा ही हादसा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पिछले साल भी धनबाद में एक ही परिवार के पांच लोगों की कोरोना से मौत हुई थी  

Dhanbad : झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। धनबाद में कोरोना ने एक ही परिवार के पांच लोगों की जान ले ली। मंगलवार को कोरोना से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई थी। पांचवा सदस्‍य हाजी युनूस अंसारी भी इलाजरत था। आज उसकी भी मौत हो गई।

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से गांव में दहशत का माहौल है। गांव के कई और लोगों के भी कोरोना संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने पूरे गांव को सील करने की तैयारी में है। घटना गोविंदपुर प्रखंड के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के काशीटांड की है।

यहां याद दिला दें कि पिछले साल जुलाई में भी धनबाद के कतरास में एक ही परिवार के पांच लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी। पहले 88 साल की महिला की मौत हुई। 4 जुलाई को महिला की मौत के बाद पता चला कि उसको कोरोना था। दाह-संस्‍कार में बरती गई लापरवाही के बाद परिवार के अन्‍य 5 लोग भी पॉजिटिव हो गए थे। जिनमें से 4 की मौत कोरोना से हो गई। जबकि एक सदस्‍य ने कैंसर से दम तोड़ दिया था।

Read More : BREAKING : झारखंड में Corona ने तोड़ा रिकॉर्ड, 4969 नये +ve केस मिले, रांची में 1703 नये संक्रमित

Read More : कोरोना से सहायक निदेशक मेघना रूबी कच्छप की मौत, मां ने भी तोड़ा दम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...