spot_img

…और देखिये सिर कलम करने वाला असली गुनहगार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • कूटे के एक युवक ने खोला राज

रांची : शासन-प्रशासन से लेकर हर किसी को अंदर से हिलाकर रख देने वाली वारदात का असली गुनहगार का पाप बेनकाब हो गया। सिर कलम कर एक लड़की के धड़ को ओरमांझी के साईंनाथ यूनिवर्सिटी के पीछे जीराबार टोले परसागढ़ा के पलाश की झाड़ी में फेंक दिया गया, वहीं सिर कर दिया गया गायब। कटे सिर के बारे में भी पुलिस ने जानकारी लगभग जुटा ली है। अब सिर्फ कोशिश है उसे खोज निकालने की। असली गुनहगार के हत्थे चढ़ते ही यह काम हो जाने का है सबको इंतजार। आरोपी गुनहगार की हैवानियत का राज खोला है कुटे के एक जांबाज युवक ने। इसके नाम और पता को छुपा दिया गया है, ऐसा रांची पुलिस के एक अधिकारी के अनुरोध पर किया गया है। इस युवक ने सबसे पहले ओरमांझी के थानेदार और एक दारोगा के कान में हौले से फूंका। इसके बाद मिले क्लू के आधार पर असली गुनहगार की पत्नी, बेटी सहित तीन महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया। सबसे अलग-अलग हो रही है सघन पूछताछ। पूछताछ करने में कई पुलिस अधिकारियों को लगाया गया है, वहीं फरार आरोपी कातिल को खोज निकालने के लिए अलग से कई पुलिस टीम ने अपनी ताकत अलग-अलग अंदाज में झोंक दी है। उम्मीद है, भोर तक कुछ अच्छे परिणाम सामने आ सकते हैं।

रांची के सीनियर एसपी सुरेंद्र कुमार झा और रूरल एसपी मो नौशाद आलम के दिशा-निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग 16 टीम कटे सिर को खोज निकालने और मृतका की पहचान करने में जुटी है। पूरे आपरेशन की मॉनिटरिंग रांची प्रक्षेत्र के आईजी अखिलेश कुमार झा खुद कर रहे हैं। यहां याद दिला दें कि ओरमांझी में 3 जनवरी को लगभग 18 से 22 साल की एक लड़की की सिर कटी लाश मिलने के बाद राजधानी में खूब बवाल हुआ। हाय-तौबा मची और पॉलिटिकल स्टंट भी उभर कर सामने आया। पक्ष-विपक्ष आमने सामने। यहां तक कि धरना-प्रदर्शन, नारेबाजी और पुतला दहन तक हुआ। राज्य के डीजीपी एमवी राव ने इस घटना को चुनौती के तौर पर स्वीकार किया और एलान किया कि ऐसे पाप करने वाले पापियों और उनके पीछे की ताकत को आयरन हैंड से कुचल कर रख देंगे। कानून को खिलौना समझने वाले का ऐसा हाल करेंगे कि जिंदगी भर याद रहेगा।

रांची पुलिस ने जारी किया पोस्टर
रांची पुलिस ने जारी किया पोस्टर

मृतका को खुद की बेटी बताने का होता रहा दावा

सिर कटी लाश मिलने के कुछ दिन के बाद से ही अनजान युवती की लाश को खुद की बेटी बताने का दावा भी कुछ लोग करते रहे। सबसे पहले चेशायर होम रोड में रहने वाली सरस्वती देवी ने अपना दावा ठोंका। खुदा का शुक्र है कि पुलिस उसकी बातों में नहीं आयी और सरस्वती देवी के असली चेहरे को बेनकाब करते उसकी लापता बेटी को रांची में ही जिंदा खोज निकाला। फिर कुछ लोग सामने आये। चान्हो का एक परिवार जब सामने आया तो उसका डीएनए जांच तक की तैयारी की गयी। इस परिवार से भी पुलिस को कई क्लू मिले। मिले क्लू पर रांची पुलिस ने एक इश्तिहार जारी किया और इश्तहार में बताया है कि इस कांड का संदेही अभियुक्त शेख बेलाल है। उसके पिता का नाम शेख छोटू है। वह पिठोरिया थाना क्षेत्र की चंदवे बस्ती में रहता है। शेख बेलाल का फोटो जारी करते हुए पुलिस ने इश्तिहार में कहा है कि इसके बारे में सूचना देने वाले को पांच लाख रुपया इनाम दिया जायेगा। सूचना देने वाले के नाम-पते को गुप्त रखा जायेगा। इश्तिहार में रांची के डीआईजी, एसएसपी, एसपी रूरल, डीएसपी सिल्ली और ओरमांझी इंस्पेक्टर के मोबाइल नंबर दिये गये हैं। वहीं इश्तिहार में कहा गया है कि अगर फरार बेलाल को कोई व्यक्ति या संगठन आश्रय या पनाह देता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। रांची पुलिस ने गिरफ्तारी में सबसे सहयोग मांगा है।

इसे भी पढ़ें : 16 साल की लड़की को भगाकर लाया Ranchi, किराए का लिया घर, मगर…

Reported By: KohramLive Desk

Verified and real-time news coverage. Our editorial team follows strict editorial ethics.

spot_img

Related articles:

कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

रांची के कांके रिजॉर्ट में खास रौनक दिखी, जब राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव के शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन-सह-आशीर्वाद समारोह में शामि

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख