Lohardaga : नक्सलियों को उसके मांद में ही घेरकर खात्मे की रणनीति पर सुरक्षाबलों ने काम शुरू कर दिया है। अपने ही मांद में खुद को घिरता देख उग्रवादी बौखला गये हैं। पिछले 4 दिन में 3 मुठभेड़ और दो आईईडी ब्लास्ट इसका प्रमाण है। लोहरदगा के घोर नक्सल प्रभावित इलाका पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में रविवार को एक बार फिर सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। करीब आधे घंटे तक रूक-रूक कर गोलीबारी होती रही। एक सौ राउंड से ज्यादा गोलियां चली। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख उग्रवादी फिर भाग खड़े हुये। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को हथियार, कारतूस और नक्सली पिट्ठू भी मिले। आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षाबल पूरी तरह से सतर्क है। फूंक-फूंक कर एक-एक कदम रख रही है। मेटल डिटेक्टर से पूरे जंगल में विस्फोटकों की जांच की जा रही है। किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए हेलिकॉप्टर भी तैयार रखा गया है। दो आईईडी ब्लास्ट में 3 जवान घायल हुये हैं। वहीं सुरक्षाबलों ने अबतक नक्सलियों के 6 बंकर को ध्वस्त कर दिया है। उनके खाने-पीने से लेकर जंगल में रहने तक के सामानों को जब्त कर लिया है। सूत्रों की मानें तो पिछले 4 दिनों से चल रही सुरक्षाबलों की कार्रवाई से नक्सलियों में खौफ है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला ये सामान
रायफल 1, मैग्जीन 1, जिंदा गोलियां 10, इलेक्ट्रीक डेटोनेटर, मोबाइल फोन, पिट्ठू, नक्सली साहित्य एवं पर्चा, चाकू, दवा, डिस्पोजल सिरिंच, बेल्ट, कपड़ा, हैंड गलब्स, मोजा और खाने सहित कई अन्य सामान मिला।
इसे भी पढ़ें : बिहार में PLFI का पैसा इन्वेस्ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, झारखंड के हैं रहनेवाले
इसे भी पढ़ें : स्पोर्ट्स बैग में लेकर घूम रहा था कारोबारी की लाश, देखिये क्या बोले SSP…
इसे भी पढ़ें : जमीन के लफड़े में हुई झोंटा-झोटी, कहीं न हो जाये बड़का बवाल, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : फिर लहूलुहान हुए कई बाल कैदी… देखिये कैसे क्या हुआ








