Palamu (Akhilesh Kumar) : गुंडा टैक्स नहीं मिलने पर धमकी-चमकी और रंका के थानेदार पर AK-47 से गोलियां दागने में एनकाउंटर में शामिल एक नक्सली शिवपूजन मुंडा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। वह JJMP का टॉप कमांडर है। उसकी निशानदेही पर पुलिस को एक AK-47, इसके 3 मैगजिन, इंसास राइफल की 1 मैगजिन, 7.66 MM की 70 जिंदा गोलियां, 5.56 MM की 13 जिंदा गोलियां, 1 ऑकी-टॉकी, 4 मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड, डाटा केबल 2, पॉकेट डायरी 3, काला रंग का एक छोटा बैग एवं एक पीठू सहित कई सामान मिले हैं। गिरफ्तार शिवपूजन मुंडा गढ़वा के रमकंडा थाना क्षेत्र के होमिया गांव का रहनेवाला है। इससे पहले पुलिस ने JJMP के हार्ड कोर उग्रवादी टुनेश उरांव को धर चुकी है। वह गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के लामी गडिया गांव का रहनेवाला है। उसके खिलाफ केवल गढ़वा और पलामू में आठ संगीन मामले दर्ज है। इस बात का खुलासा आज पलामू के IG राजकुमार लकड़ा ने किया।
उन्होंने बताया कि JJMP के टॉप कमांडर शिवपूजन मुंडा और टुनेश उरांव का दस्ता बीते 15 दिसम्बर की रात LNT द्वारा बनाये जा रहे पानी टंकी के पास पहुंचा था। इनका मकसद धमकी-चमकी देकर अवैध उगाही करना था। इसके बाद इलाके में एक्टिव JJMP उग्रवादियों की खोज में रेस हुई पुलिस ढेंगुरा गांव के पास जंगल में घुसी तो उग्रवादियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी फायरिंग में रंका के थानेदार को गोली लगी, वे अभी रांची के मेडिका में इलाजरत हैं। IG राजकुमार लकड़ा ने कहा कि एनकाउंटर के बाद पुलिस जंगल में सर्च अभियान चला रही थी, तभी टॉप कमांडर शिवपूजन मुंडा धरा गया। गिरफ्तार उग्रवादियों ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। उसने कुछ चौंकाने वाली बातें बताई है। सुनें IG राजकुमार लकड़ा क्या बोले…
इसे भी पढ़ें : चीन में भूकंप से तबाही, कईयो की गई जान… देखें
इसे भी पढ़ें : कारोबारी जय सिंघानिया के ठिकानों पर IT की रेड
इसे भी पढ़ें : सबसे ठंडा गढ़वा, मौसम वैज्ञानिक से जानें अपने जिले का हाल…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 456 करोड़ रुपए निवेश करेगी यह कंपनी… जानें
इसे भी पढ़ें : जहां-तहां से टपा देते थे बाइक, रांची पुलिस ने क्या किया हाल… जानें












