Ranchi : राजधानी रांची के सभी थाना इलाकों से धारा-144 हटा लिया गया है। निषेधाज्ञा को आज यानी 20 जून की शाम साढ़े 6 बजे से हटाया गया। रांची एसडीओ ने संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। यहां याद दिला दें कि गुजरे 10 जून को रांची में बवाल, पथराव, लाठीचार्ज और फायरिंग के बाद शहर के 12 थाना इलाकों में धारा-144 लगा दिया गया था। कुछ दिन पहले 6 थाना इलाकों को धारा-144 से मुक्त कर दिया गया था। वहीं 6 संवेदनशील इलाकों में निषेधाज्ञा जारी थी। शहर की वर्तमान हालत को देखते हुए सभी थाना क्षेत्रों से धारा-144 हटा लिया गया। इनमें कोतवाली, डेलीमार्केट, लोअर बाजार, हिन्दपीड़ी, चुटिया और डोरंडा थाना के इलाके शामिल थे। सभी को निषेधाज्ञा से मुक्त कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : दो भाइयों का पूरा परिवार एक साथ खत्म, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : इस खूबसूरत पायलट ने बचाई 191 लोगों की जान, नाम है मोनिका खन्ना … देखें
इसे भी पढ़ें : सुहागरात की सेज पर खुली पति की पोल, फिर जो दुल्हन ने किया… देखें
इसे भी पढ़ें : PLFI के राधा को पुलिस ने दबोचा… देखें
इसे भी पढ़ें : प्रतिशोध का नतीजा है भाई-बहन का Bru*tal Mu*rder… देखें वीडियो






