KohramLive : एक महिला पायलट की सूझबूझ और समझदारी से 191 लोगों की जान बच गई। इन लोगों में 2 बच्चे सहित 185 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर शामिल थे। इस पायलट का नाम है मोनिका खन्ना। नैन, नक्श से खूबसूरत पायलट मोनिका खन्ना Spicejet की उसी प्लेन को उड़ा रही थी, जिसमें बीते रविवार को आग लगी थी। यहां याद दिला दें कि बीते कल पटना से नई दिल्ली के लिए दिन के करीब 12 बजे स्पाइसजेट के बोइंग 737 विमान ने उड़ान भरी थी। इसी दरम्यान फ्लाइट के एक इंजन में आग लग गई। खिड़की की तरफ बैठे एक यात्री की नजर आग की लपटों पर पड़ी। उसने तुरंत प्लेन में मौजूद स्टाफ को सूचना दी। सूचना प्लेन उड़ा रहे फर्स्ट ऑफिसर बलप्रीत सिंह भाटिया और कैप्टन मोनिका खन्ना को दी गई। इस दरम्यान नीचे कुछ लोगों की नजर प्लेन से निकलते धुएं पर पड़ी। एयर ट्रेफिक कंट्रोल (ATC) तक सूचना पहुंचाई लगी। ATC ने तुरंत प्लेन उड़ा रही महिला पायलट कैप्टन मोनिका खन्ना से संपर्क कर उन्हें अलर्ट किया। लेकिन मोनिका पैसेंजर के कहने पर पहले ही एलर्ट हो चुकी थी। वह समझ चुकी थी कि फ्लाइट बर्ड हिट का शिकार हुई है। जिस वजह से उसके इंजन वन में आग लग गई।

बिना पैनिक किये बंद कर दिया एक इंजन
कैप्टन मोनिका ने बिना पैनिक किये प्लेन के एक इंजन को बंद कर दिया। प्लेन का रुख गंगा नदी की ओर कर दिया। उनका सोचना था कि अगर कोई अनहोनी हुई तो ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके। इसी बीच उन्होंने प्लेन को सिर्फ दूसरे इंजन के सहारे उड़ाते हुए पटना एयरपोर्ट यानी जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक ले आई। प्लेन को सुरक्षित लैंड भी करा दिया। इस दौरान एक इंजन बंद था। 19 मिनट के इस सफर में पैसेंजर्स के साथ क्रू मेंबर्स की भी सांसे हवा में अटकी रही। प्लेन के सुरक्षित लैंड होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

पूरे देश में हो रही खूब वाहवाही
स्पाइसजेट में फ्लाइट ऑपरेशन के प्रमुख गुरचरन अरोड़ा ने प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग के लिए कैप्टन मोनिका खन्ना और फर्स्ट ऑफिसर बलप्रीत भाटिया की जमकर तारीफ की। वहीं पूरे देश में कैप्टन मोनिका वाहवाही बटोर रही हैं। गुरचरण अरोड़ा ने कहा कि इतने तनावपूर्ण समय में भी उन्होंने संयम नहीं खोया और बेहद संयमित तरीके से काम करते हुए विमान को संभाला। वे अनुभवी पायलट हैं और हमें उन पर फक्र है।

एक एयरलाइंस के सीनियर कमांडर का कहना है कि पटना को मुश्किल एयरपोर्ट्स में से एक माना जाता है। इसके एक तरफ ऊंचे-ऊंचे पेड़ हैं तो दूसरी तरफ रेलवे लाइन है। इस एयरपोर्ट पर ऐसे हालात में विमान उतारकर कैप्टन मोनिका ने कमाल कर दिखाया है।

(all pic credit : flywithmonicaa @ instagram)
इसे भी पढ़ें : बिहार में Spicejet के प्लेन में लगी आग, देखें बाहर और अंदर का पूरा वीडियो
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : बिहार में फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर समेत 22 एप्स पर लगा बैन, जाने क्यों
इसे भी पढ़ें : OMG! बहन की बुलेट पर बैठ, दूल्हा भाई पहुंचा जयमाला तक















