spot_img

दो भाइयों का पूरा परिवार एक साथ खत्म, देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : एक ही परिवार के 9 सदस्यों की डेड बॉडी उनके ही घर में मिली। एक साथ 9 लाशें मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फैली खबर पर पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची। घर के अंदर घुसने के बाद पुलिस की दंग रह गई। एक कमरे में 3 लाशें पड़ी थीं। वहीं दूसरे कमरे में झांका तो वहां 6 लाशें मिली। मरने वालों में महिलाओं के साथ-साथ बच्चे भी शामिल हैं। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने सभी डेडबॉडी को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो सगे भाइयों का परिवार एक साथ रहता था। डॉ माणिक वनमोरे और पोपट वनमोरे अपने पूरे परिवार के साथ मिलजुल कर रहते थे। इन दिनों उनकी माली हालात कुछ ठीक नहीं थी। पूरा परिवार टेंशन में रहता था। कर्ज में भी डूबे हुए थे। पड़ोसियों के अनुसार दोनों भाइयों ने गाव के कई लोगों और रिश्तेदारों से कर्ज ले रखा था। पैसे चुका नहीं पाने की वजह से परेशान रहते थे।

वहीं पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे सुसाइड मान कर चल रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सभी की मौत के पीछे का राझ खुलेगा। घटना महाराष्ट्र के सांगली जिले के मिराज तालुका के म्हैसल में घटी है।

इन लोगों की मिली लाश

घर में डॉ. माणिक येलप्पा वनमोर, अक्कताई वनमोर (मां), रेखा माणिक वनोरे (पत्नी), प्रतिमा वनमोर (बेटी), आदित्य वनमोर (बेटा) और पोपट येलप्पा वनमोर (शिक्षक), अर्चना वनमोर (पत्नी), संगीता वनमोर (बेटी), शुभम वनमोर (बेटा) की लाश मिली।

इसे भी पढ़ें : इस खूबसूरत पायलट ने बचाई 191 लोगों की जान, नाम है मोनिका खन्ना … देखें

इसे भी पढ़ें : सोने से भी महंगा बिकता है गर्भनिरोध, इस देश में गर्भपात करवाना कानूनी जुर्म है

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...