HAZARIBAGH (SUNIL SAHU) : ऊर्जा मंत्रालय के सचिव आलोक कुमार शनिवार को बड़कागांव पहुंचे। उनके साथ संयुक्त सचिव पियूष सिंह भी थे। इस दौरे में डीसी नैंसी सहाय, पुलिस कप्तान चोथे मनोज रतन, सदर SDPO विद्या भूषण कुमार तथा एनटीपीसी के आला अधिकारी मौजूद थे। संक्षिप्त दौरे पर आए सचिव और संयुक्त सचिव ने बड़कागांव प्रखंड के NTPC पकरी बरवाडीह, बादम, नॉर्थ कर्णपूरा पावर प्लांट का परिभ्रमण किया। उन्होंने परिभ्रमण के दौरान क्षेत्र में चल रहे खनन कार्यों तथा विधि व्यवस्था से संबंधित समस्या को लेकर समीक्षा की, उन्होंने कहा कि खनन परियोजना के संचालन में किसी भी तरह के सहयोग के लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश एनटीपीसी के अधिकारियों को दिया। उन्होंने इस दौरान बानादाग रेलवे साइडिंग का निरीक्षण कर रेलवे की समस्या पर भी चर्चा की।

इसे भी पढ़ें : दुनिया का सबसे लम्बा रिवर क्रूज पहुंचा साहिबगंज, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : कारोबारियों से रंगदारी मांगने के पीछे PLFI की महिला उग्रवादी… देखें
इसे भी पढ़ें : Ricky Ponting: ‘मैं चाहूंगा कि वह डगआउट में मेरे पास बैठे रहें’
इसे भी पढ़ें : Blast in Jammu : एक के बाद एक IED ब्लास्ट, 7 हुये लहू*लुहान…
इसे भी पढ़ें : अब झारखंड में नहीं बचेंगे शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले…देखें कैसे










