Hazaribagh : हजारीबाग की चौपारण पुलिस ने PLFI के तीन उग्रवादियों को खूंटी से अरेस्ट किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में बिजु मुंडा, बिजू की बीवी छोटी टोपनो और प्रभुदान कंडुलना शामिल है। सभी खूंटी के कर्रा थाना इलाके के रहने वाले हैं। कारोबारियों के मोबाइल में धमकी भरा पोस्टर और ऑडियो क्लिप भेज उन्हें डरा-हड़का कर रंगदारी वसूलना इनकी फितरत। PLFI के झारखंड हेड राजेश गोप के इशारे पर तीनों काम करते हैं। पुलिस को दिये अपने बयान में उग्रवादियों ने कई खुलासे किये। बीते साल के 29 दिसंबर को चौपारण बाजार में बंद दुकान में पोस्टर चिपका कर फायरिंग की गई थी। 16 जनवरी को चौपारण के ही पांच कारोबारियों के मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। दोनों मामले में पुलिस अबतक 6 अपराधियों को दबोच चुकी है।
गिरफ्तार उग्रवादियों के खिलाफ रांची और खूंटी के पुलिस फाइलों में कई मामले दर्ज हैं। बिजु मुंडा नक्सली वारदातों को अंजाम देने में पहले भी जेल जा चुका है। करीब पांच साल बाद जेल में रहने के बाद बीते एक महीना पहले ही वह जमानत पर बाहर निकला है। प्रभुदान कंडुलना का काम लेवी वसूलना, संगठन तक हथियार पहुंचाना और पुलिस की एक्टिविटी पर पैनी नजर रखना है। वहीं, छोटी टोपनो का काम अपने नाम से सिम कार्ड खरीद कर पति बिजू के जरिए राजेश गोप तक पहुंचाना है। तीनों उग्रवादियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी की नहीं लगी भनक, कुवांरी मां बनी नाबालिग
इसे भी पढ़ें :Ricky Ponting: ‘मैं चाहूंगा कि वह डगआउट में मेरे पास बैठे रहें’
इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से दी शिकस्त
इसे भी पढ़ें :1337 सालों बाद बेहद करीब होगा चांद, पर दिखेगा नहीं… जानिए क्यों
इसे भी पढ़ें :कनॉट प्लेस होटल में अचानक चीखने- चिल्लाने लगे लोग…देखें
इसे भी पढ़ें :12 हजार लोगों की जायेगी नौकरी
इसे भी पढ़ें :अगले सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें अपना काम
इसे भी पढ़ें :शनिदेव कुंभ राशि में लौटे, इन राशि वालों का होगा खूब भला… देखें








