spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Ricky Ponting: ‘मैं चाहूंगा कि वह डगआउट में मेरे पास बैठे रहें’

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : टीम इंडिया के धांसू क्रिकेटर ऋषभ पंत की IPL 2023 में वापसी होने की खबर मिल रही है। दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने फैंस को यह खुशखबरी दी है। पोंटिंग ने कहा कि अगर ऋषभ पंत टूर्नामेंट में खेलने के लिए शारीरिक रूप से फिट नहीं हैं, तो भी वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के लिए बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज को अपने साथ रखना पसंद करेंगे।

ICC रिव्यू शो में बातचीत करते हुए पोंटिंग ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि वह सप्ताह के हर दिन डगआउट में मेरे पास बैठे रहें। अगर वह क्रिकेट खेलने के लिए शारीरिक तौर पर पूरी तरह फिट नहीं हैं तो भी हम उन्हें इस पूरे सीजन में अपने आसपास देखना चाहेंगे। पोंटिंग कहते हैं, ‘मुझे यकीन है कि जब मार्च के मध्य में हम दिल्ली में अपना ट्रेनिंग कैंप शुरू करेंगे तो वह वहां पर आने में समर्थ रहेंगे। फिर मैं चाहूंगा कि वह पूरे वक्त टीम के साथ ही रहें। ‘

पोंटिंग ने आगे कहा, ‘आप उन खिलाड़ियों की जगह किसी को नहीं ले सकते हैं, यह साफ है। ये खिलाड़ी ऐसे ही नहीं बनते। हमें देखना होगा और हमारे पास टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में उनकी जगह विकल्प है।’

कार एक्‍सीडेंट में जख्‍मी हैं ऋषभ

बता दें कि 30 दिसंबर को 25 वर्षीय ऋषभ पंत बाल-बाल बच गए, जब उनकी कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। उत्तराखंड राज्य में हरिद्वार जिले के मंगलौर और नरसन के बीच भीषण कार दुर्घटना हुई। कई चोटों के इलाज के लिए मैक्स अस्पताल, देहरादून में भर्ती होने से पहले पंत को शुरू में सक्षम अस्पताल मल्टीस्पेशियलिटी और ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था। 4 जनवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घोषणा की थी कि पंत को सर्जरी और आगे के इलाज के लिए एक एयर एम्बुलेंस के माध्यम से मुंबई शिफ्ट किया गया। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल मुंबई में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत अब ठीक होने की लंबी राह पर हैं और सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन के प्रमुख डॉ दिनशॉ पारदीवाला की सीधी निगरानी में हैं, जो आर्थोस्कोपी एंड शोल्डर सर्विस के निदेशक हैं।

इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से दी शिकस्त

इसे भी पढ़ें :1337 सालों बाद बेहद करीब होगा चांद, पर दिखेगा नहीं… जानिए क्यों

इसे भी पढ़ें :कनॉट प्लेस होटल में अचानक चीखने- चिल्लाने लगे लोग…देखें

इसे भी पढ़ें :Blast in Jammu : एक के बाद एक IED ब्लास्ट, 7 हुये लहू*लुहान…

इसे भी पढ़ें :अगले सप्‍ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें अपना काम

इसे भी पढ़ें :शनिदेव कुंभ राशि में लौटे, इन राशि वालों का होगा खूब भला… देखें

इसे भी पढ़ें :पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला सांप की मौत का राज, फिर हुई तेरहवीं… देखें

इसे भी पढ़ें :निकला जा रहा था शादी का मुहूर्त, तभी दुल्हन ने क्या किया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :“बच्चे राष्ट्र की संपत्ति, फोकस कर रही सरकार”

 

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...