Kohramlive : एक के बाद एक IED ब्लास्ट से पूरा इलाका दहल उठा। 15 मिनट के अंदर हुए सीरियल ब्लास्ट में 7 लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जोन के ADG ने 6 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है, जबकि सूत्रों के मुताबिक 7 लोगों के घायल होने की जानकारी दी जा रही है। दिल दहला देने वाले यह ब्लास्ट जम्मू-कश्मीर के नरवाल में शनिवार को हुये।

उपराज्यपाल ने कहा, “इस तरह के नृशंस काम जिम्मेदार लोगों की हताशा और कायरता को उजागर करते हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने घायलों के प्रति संवेदना जताते हुये उनके लिए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। एलजी ने कहा कि प्रशासन घायलों का अच्छा इलाज सुनिश्चित करेगा।

घटना के बारे में एक आला अधिकारी ने बताया
घटना के बारे में एक आला अधिकारी ने बताया कि “पहला धमाका 10 बजकर 45 मिनट पर हुआ था। इसके बाद एक और धमाका हुआ।” पूरा इलाका सील कर दिया गया। एक चश्मदीद ने कहा कि पहला धमाका एक गाड़ी में हुआ जिसे मरम्मत के लिए वर्कशॉप भेजा गया था। इसके 15 मिनट बाद ही पास ही में एक और धमाका हो गया।

ब्लास्ट में जख्मी लोगों के नाम
सोहेल कुमार (35), सुशील कुमार (26), विनोद कुमार (52), अरुण कुमार (25), अमित कुमार (40), राजेश कुमार (35), विशप प्रताप (25)
इसे भी पढ़ें : 5जी नेटवर्क से जुड़ने वाले शहर कौन कौन से हैं…देखें यहां
इसे भी पढ़ें : SBI ने बदला नियम, खाते से खुद कट जा रहे पैसे, जानिए कारण
इसे भी पढ़ें : सस्ता हो सकता है सरसों तेल…देखें
इसे भी पढ़ें : SBI ने महंगा किया कर्ज, होम-ऑटो लोन के लिए देनी होगी अधिक EMI
इसे भी पढ़ें : रेलवे करा रहा ज्योतिर्लिंग के दर्शन, रहना-खाना मिलेगा फ्री, जानिए डिटेल्स
इसे भी पढ़ें : अगले सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें अपना काम
इसे भी पढ़ें : सोनू शर्मा को ट्रेन में आया हार्ट अटैक…देखें
इसे भी पढ़ें : निकला जा रहा था शादी का मुहूर्त, तभी दुल्हन ने क्या किया… देखें वीडियो














