- अनुमंडल कार्यालय सभागार में हुई शांति समिति की बैठक
- असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर, माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे
गिरिडीह : गिरिडीह के खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यलय सभागार में होली को लेकर एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के सभी बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी, चिकित्सा प्रभारी, विद्युत अभियंता व जनप्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। एसडीएम ने लोगों से कोराना महामारी को लेकर सचते रहते हुए शांतिपूर्ण तरीके व आपसी भाईचारे के साथ आने वाले त्योहारों को मनाने की अपील की। डीजे साउंड, और साम्प्रादियक भावना भड़काने वाले गाने तथा शराब बिक्री पर रोक की बात कही। कहा कि असमाजिक तत्वों और हुडदंगियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। माहौल को बिगाड़ने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : 15 लाख लूटकांड का खुलासा, पांच अपराधी धराये, बैंक सेल्स ऑफिसर निकला मास्टरमाइंड
चला सघन मास्क जांच अभियान, लापरवाह लोगों से वसूला गया जुर्माना
कोरोना की रोकथाम के लिए बुधवार को गिरिडीह के धनवार बाजार व खोरीमहुआ चौक में सघन मास्क जांच अभियान चलाया गया। धनवार बीडीओ रामगोपाल पांडेय, सीओ नरेश कुमार वर्मा व थाना प्रभारी संदीप कुमार ने मिलकर जगह-जगह मास्क जांच अभियान चलाया। धनवार बडा़ चौक व खोरीमहुआ चौक के पास बिना मास्क के पकड़े जाने वाले लोगों से 500 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों का कहना है की जुर्माना के बावजूद लोग मास्क लगाने में लापरवाही बरत रहें हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। कोरोना महामरी को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें : रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, और फिर…












