मुंगेर : एक युवक पर प्यार का ऐसा बुखार चढ़ा कि वह देर रात ही अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। दोनों एक-दूसरे से मिल ही रहे थे कि ग्रामीणों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। फिर क्या था लड़के को ग्रामीणों ने एक पोल से बांध दिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने प्रेमी की पिटाई का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया। मामला मुंगेर जिले के तारापुर अनुमंडल के असरगंज थाना क्षेत्र का है।
इसे भी पढ़ें : 15 लाख लूटकांड का खुलासा, पांच अपराधी धराये, बैंक सेल्स ऑफिसर निकला मास्टरमाइंड
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और प्रेमी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और थाने ले आई। पुलिस जख्मी युवक से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि असरगंज थाना क्षेत्र की युवती से एक युवक का काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों इसी तरह चोरी-छिपे मिला करते थे। मंगलवार को भी दोनों देर रात चोरी-छिपे मिल रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और युवक की जमकर पिटाई कर दी।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : रांची में लगा धारा-144, अधिसूचना जारी














