spot_img
spot_img
spot_img

15 लाख लूटकांड का खुलासा, पांच अपराधी धराये, बैंक सेल्स ऑफिसर निकला मास्टरमाइंड

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चाईबासा : ओडिसा के आईसीआईसीआई बैंक चंपूआ ब्रांच के 15 लाख रुपये लूट की घटना का पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इस लूट में शामिल बैंक के सेल्स मैनेजर सहित पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लूटे गए 11.84 लाख रुपये भी पुलिस से बरामद किया है।  साथ ही  लूट में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी  पुलिस ने जब्त किया है।

एसपी अजय लिंडा ने बताया कि झारखंड-ओडिशा सीमा स्थित पश्चिमी सिंहभूम के जैतगढ़ के रंगामाटी में बीते 19 मार्च को दिनदहाड़े पल्सर सवार दो अपराधियों ने पिस्टल के दम पर बैंककर्मियों से लूट लिये थे 15 लाख रुपये। फायरिंग भी की थी। मामले का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक चंपूआ शाखा के 15 लाख  रुपए लूट का मास्टरमाइंड बैंक का सेल्स ऑफिसर जगमोहन पेलई था। उसने ही ओडिशा और आसपास के अपराधियों के साथ मिलकर पैसे लूटने की योजना बनाई।

जैतगढ़ के इलेक्ट्रोनिक दुकानदार विश्वरूप का चंपुआ स्थित आईसीआईसीआई बैंक में सीसी अकाउंट था। बैंक में 2 दिनों की छुट्टी और 2 दिन बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण 4 दिन तक बैंक बंद था। इस दौरान बिक्री के 15 -16 लाख रुपये घर जमा हो गए थे। सीसी अकाउंट होने के कारण बैंक के सेल्स ऑफिसर ने बैंक में पैसा जमा कराने की बात कही। जिस पर दुकानदार ने घर में 15 -16 लाख रुपया होने और जल्द पैसा बैंक में जमा कराने की बात कही थी। जिसके बाद सेल्स ऑफिसर ने कहा कि वह खुद दो बैंक कर्मियों को पैसा लाने भेज रहा है। पैसा उन्हें दे दें। बैंक के 2 कर्मी पूर्व नियोजित योजना अनुसार पैसा लेने आए और पैसा लेकर महज कुछ ही दूरी पर आगे बढ़े कि रंगामाटी के पास मोटरसाइकिल सवार दो अपराधी आए और पिस्टल सटाकर बड़ी आसानी से पैसा लूट ले गए।

घटना  को देखकर  लोग जमा हो गए तो अपराधी फायरिंग करते हुए भाग निकलने में कामयाब हो गए। घटना के बाद खुद एसपी अजय लिंडा जैतगढ  और घटनास्थल पर पहुंचे थे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बैंक कर्मियों से 15  लाख रुपए लूट की घटना के बाद पूरी सीमा को सील कर दिया था। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। छानबीन के दौरान पुलिस को बैंक के सेल्स ऑफिसर और कुछ कर्मियों पर शक हुआ। सेल्स ऑफिसर जगमोहन पेलेई को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की। जगमोहन टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। अपने बयान में उसने बताया कि उसकी माली हालत ठीक नहीं है और पैसों की खातिर इस घटना को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार अपराधियों में बैंक के सेल्स ऑफिसर जगमोहन पेलई- क्योंझर ओडिशा, मोहम्मद सलीम- क्योंझर ओडिशा, राजेंद्र लागूरी उर्फ राजू लागूरी-  नोवामुंडी पश्चिमी सिंहभूम, कृपासिंधु पात्रा- क्योंझर ओडिशा और मो साकीब जावेद शामिल हैं। लूटे गए 15 लाख रुपये में से 3.16 लाख रुपये  अपराधियों ने खर्च कर दिया। बचे हुए 11.84 लाख रुपये पुलिस ने जब्त कर लिया है। अपराधियों को पकड़ने में एसडीपीओ जगन्नाथपुर, थाना प्रभारी जगन्नाथपुर एवं पुलिस पदाधिकारी आदि शामिल थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...