spot_img

स्कूटी से गिरी छात्रा ने तोड़ा दम, भाई के साथ जा रही थी एग्जाम देने

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

धनबाद : भाई के साथ एग्जाम लिखने जा रही छात्रा की स्कूटी बारिश की वजह से सड़क पर फिसल गई। जिसके कारण छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा एम कॉम फर्स्ट इयर की छात्रा थी। स्कूटी फिसल के कारण दोनो भाई बहन सड़क पर गिर गए। बहन ने हेलमेट नहीं पहना जिसके कारण उसे सिर पर गहरी चोट लगी। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतका की पहचान रिमझिम अग्रवाल के रुप में हुई है। वो पुराना बाजार की रहने वाली थी। शनिवार को उसके पहले सेमेस्टर की परीक्षा थी। परीक्षा में शामिल होने के लिए रिमझिम अपने ममेरे भाई कृष्णा कुमार के साथ स्कूटी से कॉलेज जा रही थी।

जैसे ही स्कूटी आमटाल के पास पहुंची, बारिश के पानी से फिसलने से उसपर सवार दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर गए। हेलमेट न पहनने की वजह से रिमझिम का  सिर पत्थर से टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : अफीम की खेती पर चला पुलिस का डंडा, एक गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें : चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 उग्रवादी धराये  

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...