spot_img
spot_img
spot_img

सूमो में ऐसे छिपाकर ले जा रहा था गांजा, तस्करी का तरीका देख पुलिस दंग (VIDEO)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राजधानी रांची में फिर एक बार गांजा की बड़ी खेप पकड़ाई है। शनिवार को टाटा से रांची आने वाली सड़क पर एक सूमो विक्‍टा वाहन से 31 किलो गांजा पुलिस ने जब्त किया है। वहीं वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

रांची एसएसपी को गुप्‍त सूचना मिली थी कि नामकुम से गांजा की बड़ी खेप पार होने वाली है। सूचना के आधार पर ग्रामीण एसपी के निर्देश पर डीएसपी और नामकुम थाना प्रभारी ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान टाटा की ओर आ रही एक टाटा सूमो विक्‍टा पुलिस को देखते ही दूर में ही रूक गई। वाहन को खड़ा कर चालक जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गया।

पुलिस ने शक के आधार पर जब जाकर वाहन को चेक किया तो उसमें से गांजा का स्‍मेल आ रहा था। शक के आधार पर पूरे वाहन को चेक किया गया। गांजा कहीं दिख नहीं रहा था। गांजा के पैकेट को गेट में खाम बनाकर रखा गया था, ताकि किसी को पता नहीं चल सके। पुलिस ने जब बारीकी से जांच की तो गेट के अंदर छिपाकर रखा गांजा पैकेट बरामद किया। पुलिस ने वाहन और गांजा को जब्‍त कर लिया है। बरामद गांजे की कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि तस्‍कर बहुत शातिर थे। पुलिस की चेकिंग देखते ही तस्‍कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। तस्‍करों ने गांजा को गाड़ी के गेट में इस तरह छुपाकर रखा था कि किसी को पता नहीं चले।

इसे भी पढ़ें : धू-धू कर जल उठी शताब्दी एक्सप्रेस, जा रही थी देहरादून से दिल्ली

इसे भी पढ़ें : लातेहार में पहली बार खुला टूरिज्म कार्यालय

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...