Kohramlive : वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक आइलैंड के पास 32 भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव हादसे का शिकार हो गई। नाव पलटने के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुये कहा है कि वह स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और हालात पर नजर बनाये हुये है।
15 लोगों की मौत की खबर
समाचार एजेंसी AP के मुताबिक, नाव पर 32 भारतीय पर्यटक और 4 क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर है, जबकि अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि भारतीय दूतावास ने मृतकों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि सभी यात्रियों की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। दूतावास ने यात्रियों के परिजनों की सहायता के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में कंट्रोल रूम स्थापित किये हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा समुद्र में तेज और ऊंची लहरों के कारण हुआ हो सकता है, हालांकि वास्तविक वजह की जांच जारी है। फु क्वोक आइलैंड अपने सफेद रेतीले समुद्र तट, साफ पानी और वॉटर स्पोर्ट्स के लिए दुनियाभर में मशहूर पर्यटन स्थल माना जाता है।
इसे भी पढ़ें : हवा में मंडराता रहा CM का हेलीकॉप्टर, लोग हैरान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची में 11 जगह निषेधाज्ञा…
इसे भी पढ़ें : DC का एक्शन, ‘खर्चा-पानी’ लेने वाली BLO सेवामुक्त…
इसे भी पढ़ें : दुनिया का अनोखा शहर, 200 साधुओं की तपस्या ने बदली पूरी तस्वीर…
इसे भी पढ़ें : Tata Harrier और Safari का Stealth Edition लॉन्च, ऑल-ब्लैक लुक…








