TRENDING : अमेरिका में एक नवविवाहित भारतीय महिला अपने पति के अत्याचार से परेशान है। वह इंसाफ के लिए हफ्तों से दर-दर भटक रही है। उसका आरोप है कि शादी के चंद महीने बाद ही पति ने उसे अमेरिका ले जाकर बिना किसी वित्तीय सहायता के छोड़ दिया। अब दहेज की मांग कर रहा है। देश लौटने के लिए भी उसके पास पैसे नहीं हैं। महिला ने कहा, भारत में मेरे माता-पिता ने मेरे ससुर से मदद मांगी, लेकिन वो लोग मुझे मेरे पति के जीवन में वापस लाने के लिए दहेज की मांग कर रहे हैं। महिला ने यह भी कहा कि पति आरोप लगाता था- ‘मैं जानबूझकर प्रेग्नेंट नहीं होना चाहती और प्रेग्नेंसी रोकने के लिए कुछ तरकीब अपना रही हूं।’ इसकी वजह से पति वाशरूम का दरवाजा खुला रखने पर मजबूर करता था और कई बार मेरे प्राइवेट पार्ट को भी चेक करता था कि मैं प्रेग्नेंसी रोकने के लिए क्या कर रही हूं।
महिला ने भारत सरकार से मांगी मदद
मूल तौर पर बिहार के पटना की रहने वाली पीड़ित महिला अनामिक (बदला हुआ नाम) ने भारत सरकार के सैन फ़्रांसिस्को में वाणिज्य दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों से मदद मांगी है। अनामिका (बदला हुआ नाम) ने अमेरिकी विदेश विभाग से भी संपर्क किया है, जिसने उसके पति को F-1 छात्र वीजा जारी किया था। महिला ने अपने पति के कार्यस्थल (वैकल्पिक व्यावहारिक प्रशिक्षण) पर जाकर भी मदद मांगी लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।
महिला के मुताबिक पति द्वारा दुर्व्यवहार और यातना इस हद तक पहुंच गई कि 15 जून को वाशिंगटन डीसी के वर्जीनिया उपनगर मैकलेन में उसे अपार्टमेंट में पुलिस बुलानी पड़ी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वो गाड़ी पर भी नहीं चढ़ पा रही थी और पुलिस ने कैब में चढ़ने में मदद की।” स्थानीय फेयरफैक्स काउंटी पुलिस ने उसके पति के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
पति ने आरोपों को किया खारिज
जानकारी के मुताबिक जब उसके पति से संपर्क किया गया, तो उसने सभी आरोपों से इनकार कर दिया और कहा कि उसे फंसाया जा रहा है। हालांकि, जब उससे पूछा गया कि क्या वह किसी विश्वविद्यालय में छात्र है, तो उसने तुरंत फोन काट दिया। फोन काटने से पहले कहा कि वह यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड कॉलेज कैंपस और फिर बाल्टीमोर कैंपस का छात्र है।
Read more:5 हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, 3 घरों को क्षतिग्रस्त कर खा गये अनाज
Read more:Tokyo 2020: कुश्ती में रवि कुमार ने जीता सिल्वर मेडल, गोल्ड पर नहीं लगा दांव
Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो
Read more:कार का शीशा तोड़ ऐसे ले उड़े 2.50 लाख, वारदात CCTV में कैद
Read more:वकील पापा के मारे जाने पर बिटिया का प्रण, मरते दम तक लड़ूंगी, छोड़ूंगी नहीं… देखें वीडियो
Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो
Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:IIT का छात्र बना लूटेरा, देखें वीडियो…
Read more:अल्ताफ को अंतिम गोली किसने और कैसे मारी, देखें…
Read more:रास्ते के धूल को बना लेती थी लड़कियां एक चुटकी सिंदूर…
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:Tokyo Olympics :मैच हारीं, दिल जीता…दिलेर की तरह खेलीं भारतीय छोरियां
Read more:पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला राज, इस वजह से हुई थी जज उत्तम आनंद की मौत






