spot_img
spot_img

India to Nepal : भारत से नेपाल में एंट्री पर अब सख्त नियम, जानें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारत(India) से नेपाल जाने वालों के लिये बड़ी चेतावनी है। नेपाल सरकार ने भारतीय(India) नंबर प्लेट वाले वाहनों को लेकर नियम और कड़े कर दिये हैं। अब बिना भंसार (कस्टम) परमिट के नेपाल में गाड़ी चलाना गैर-कानूनी माना जायेगा और पकड़े जाने पर सीधे जुर्माना ही नहीं, वाहन जब्त तक हो सकता है। नये नियमों के मुताबिक, नेपाल में प्रवेश से पहले भंसार कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही वाहन को सड़कों पर चलाने की इजाजत मिलेगी।

India से नेपाल एंट्री पर सख्त नियम लागू 

वहीं, दैनिक शुल्क भी तय कर दिया गया है, दोपहिया के लिये 100 रुपये, तीन पहिया के लिये 400 रुपये और कार-जीप जैसे चार पहिया वाहनों के लिये 600 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से देना होगा। यह शुल्क जमा किये बिना एंट्री नहीं मिलेगी। सबसे अहम बात यह है कि नेपाल में कोई भी भारतीय(India) वाहन साल में अधिकतम 30 दिनों तक ही चल सकता है, चाहे वह अवधि एक साथ हो या अलग-अलग हिस्सों में।

अगर कोई इस समय सीमा को पार करता है, तो फिर भारी जुर्माना तय है। बाइक-स्कूटर पर 2000 रुपये प्रतिदिन और कार जैसे वाहनों पर 2500 रुपये रोज का फाइन लगेगा। यानी अब नेपाल घूमने या व्यापार के लिये जा रहे हैं, तो नियमों को हल्के में लेना महंगा पड़ सकता है।

इसे भी पढ़े :Chouparan : सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल का शानदार रहा 10वीं बोर्ड रिजल्ट…

इसे भी पढ़े :JAC ने जारी किया 9वीं बोर्ड का रिजल्ट, ये जिला रहा टॉप पर… जानें

इसे भी पढ़े :Gumla : नहाने गईं पांच सहेलियां, हो गया…

इसे भी पढ़े :रांची Airport से इन शहरों के लिए बढ़ीं उड़ानें… जानें

इसे भी पढ़े :Electricity : बिजली पर बवाल, रांची में सड़कों पर उतरी BJP…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM का बड़ा फैसला, भरत तिवारी ए’नकाउंटर की होगी न्यायिक जांच…

Bihar : भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी...

घर से निकलने से पहले क्यों खिलाई जाती दही-शक्कर, रोचक वजह… जानें

Kohramlive : भारत में जब कोई व्यक्ति परीक्षा देने,...

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...