कोहराम लाइव डेस्क : बाइक चलाते समय हमें कई तकनीकी नियमों का पालन करना चाहिए, पर सभी लोग ऐसा नहीं करते हैं। सामान्यत: गियर बदलने के पहले क्लच जरूर दबाना चाहिए। अगर आप भी बाइक चलाते हैं, तो शायद आपने भी कई बार बिना क्लच दबाए बाइक के गियर बदला होगा। बिना क्लच दबाए गियर बदल तो जाता है, लेकिन इससे बाइक में कई तरह की दिक्कतें हो जाती हैं। इनकी वजह बाइक को बार-बार रिपेयर करवाने की जरूरत पड़ जाती है। चलिए, आज हम आपको बिना क्लच दबाए गियर बदलने की दिक्कतों से कराते हैं रूबरू।
गियर टूट सकता है
अगर आप गियर बदलते समय क्लच नहीं बदलते हैं, तो इसके कारण गियर में बड़ी खराबी आ सकती है। यह टूट भी सकता है। ऐसे में आपको गियर बदलने से पहले स्पीड स्लो करके क्लच बदलना चाहिए और इसके बाद गियर चेंज करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : जहां रहने की कल्पना भी डरावनी, वहाँ 30 साल से अकेला…
घट सकता है बाइक का माइलेज
जब कभी भी आप बिना क्लच प्रेस किए हुए ही गियर बदलते हैं, तो इंजन की स्पीड कम नहीं होती है और गियर शिफ्ट हो जाता है। ऐसा करने से कुछ देर के लिए इंजन पर दबाव पड़ता है और माइलेज कम होता है, अगर बार-बार ऐसा किया जाए तो माइलेज के साथ ही इंजन में कई और दिक्कतें भी आ सकती हैं।
अटक जाता है गियर
कई बार अपने देखा होगा कि बाइक का गियर फंस जाता है और ये ना तो डाउन होता है और ना ही अप होता है। ऐसे में आप बाइक ठीक ढंग से नहीं चला पाते हैं। दरअसल क्लच न दबाने से गियर सही तरह से बदला नहीं होता है और बीच में ही अटक जाता है।
इसे भी पढ़ें : अब Royal Enfield में मिलेगा ट्रिपर, जानें इसका काम









