अवैध संबंध का पति करता था विरोध, प्रेमियों के साथ मिलकर पत्‍नी ने कर दी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • यूपी के हरदोई जिले की घटना, पत्‍नी ने कुल्‍हाड़ी से काटकर कर दी पति की हत्‍या

कोहराम लाइव डेस्क : अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्‍नी चमेली ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर पति अवतार कश्‍यप के खिलाफ पहले साजिश की। फिर उसका काम तमाम कर दिया। पुलिस ने खुलासा किया है कि 50 वर्षीय अधेड़ पति की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस का कहना है कि महिला के अवैध संबंधों का पति विरोध करता था। इस बात से नाराज महिला ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर पहले हत्या का ताना-बाना बुना और घर में ही कुल्हाड़ी से काटकर पति की हत्या कर दी थी।

एक प्रेमी पर ही लगाया था पति की हत्‍या का आरोप

बता दें कि पत्नी ने पति की हत्या का आरोप अपने ही एक प्रेमी ऋषिपाल यादव पर लगाया था। पुलिस ने जब पूरे मामले की तफ्तीश शुरू की तो हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता मृतक की पत्नी ही निकली। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके तीन प्रेमियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्याकांड की साजिशकर्ता पत्नी समेत चारों अभियुक्तों के कब्जे से आला कत्ल बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें : कृषि कानूनों पर राज्यसभा में हुई गर्मागरम बहस, जानें देश के कृषि मंत्री ने क्‍या कहा

हत्‍याकांड की मास्‍टर माइंड निकली पत्‍नी

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि 31 जनवरी को सोते समय घर के बाहर राम अवतार कश्यप की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक राम अवतार की पत्नी चमेली ने अपने प्रेमी ऋषि पाल यादव और गांव के मन्नू व सोनेलाल पर हत्या का आरोप लगाया था। हत्याकांड के खुलासे को लेकर जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। हत्याकांड की मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी ही निकली।

एक साल से प्रेमी के साथ रह रही थी महिला

पुलिस के मुताबिक महिला के ऋषि पाल यादव, रामसेवक और विजयपाल से अवैध संबंध थे। विगत एक साल से महिला ऋषि पाल यादव के साथ रहती थी। 20 दिन पहले ही महिला अपने पति के घर वापस आई थी। ऋषि पाल उसे लेने के लिए महिला के घर आया था, जहां राम अवतार से उसकी तकरार हुई थी।

इसे भी पढ़ें : डॉक्‍टर बाप-बेटे ने की आत्‍म’हत्‍या, सुसाइड नोट में लिखा ये…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...