Ramgarh : राष्ट्रीय कनौजिया सोनार महापरिवार (RKSM) की गुरुवार को रामगढ़ स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कनौजिया सोनार महापरिवार के जिला अध्यक्ष अनिल प्रसाद ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बर्मन, विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निरंजन प्रसाद, राष्ट्रीय संरक्षक उमेश प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र वर्मा, सचिव संजीत वर्मा, महासचिव कपिल प्रसाद मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से लारी निवासी सौरभ वर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया।

सौरभ वर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर सभी RKSM के पदाधिकारी व संगठन के लोगों ने बढ़ाई दी। साथ ही अपने कार्यों को बेहतर ढंग से निर्वहन करने की बात कही। मौके पर नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ वर्मा ने खुशी का इजहार किया। सौरभ ने कहा कि- मैं विश्वास दिलाता हूं कि अपने कार्यों के प्रति सदैव तत्पर रहूंगा। मुझे संगठन के द्वारा जो भी दायित्व दिया गया है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक बेहतर ढंग से करूंगा। मौके पर कनौजिया परिवार के कई लोग मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : सरकार की रहमत क्या बरसी, बच गई 2 बच्चियां, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : बाल संरक्षण में बाल अधिकार से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता जरूरी : राजेश्वरी बी
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने सभी विभागों का सेंट्रलाइज्ड डेटा सेंटर बनाने का दिया निर्देश
इसे भी पढ़ें : ब्रिटेन की महारानी की तबीयत बिगड़ी, PM लिज ट्रस ने ट्वीट कर कही ये बात
इसे भी पढ़ें : हे भगवान, रात में सांप-बिच्छु ना डंसे, किसी के पेट में दर्द ना उठे, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : भले सरकार के नाम कर देंगे, पर माफिया के हाथ जमीन नहीं जाने देंगे… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिहार से बंगाल जा रहे पशु तस्कर हजारीबाग में धराये… देखें
इसे भी पढ़ें : ‘पीएम श्री’ योजना के तहत 14,500 स्कूलों का होगा कायाकल्प, सेंट्रल कैबिनेट ने दी मंजूरी








