Kohramlive Desk : होली के अवकाश के बाद सोमवार से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र फिर हुआ। कार्यवाही प्रारंभ होते ही जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने मैनहर्ट घोटाले का मुद्दा उठाया। कहा कि सरकार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से माहवारी प्रतिवेदन लेती है। ब्यूरो ने आरंभिक जांच पूरी कर ली है और दोष सिद्ध अभियुक्त संख्या -1 ने ब्यूरो की पृच्छा का जवाब दाखिल कर दिया है। इसके बाद भी मैनहर्ट मामले में एफआईआर दर्ज करने की आगे की करवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने सरकार से FIR दर्ज करने का आदेश देने की मांग की।
घोटाले में कई लोग शामिल
जवाब में प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि मैनहर्ट घोटाले की जांच चल रही है। इस घोटाले में एक नहीं कई लोग शामिल हैं। अब तक ब्यूरो के पास दो-तीन लोगों का ही जवाब आया है, बाकी का नहीं आया है। सदन को यह भी बताया कि इस मामले में तत्कालीन नगर विकास मंत्री रघुवर दास भी आरोपी हैं। सभी तथ्यों की क्रमवार जांच होती है और इसमें समय लगता है। मंत्री के जवाब पर विधायक सरयू राय ने कहा कि यदि आरोपी जवाब नहीं देंगे तो क्या कार्रवाई नहीं होगी। मंत्री ने कहा कि दो महीने के भीतर सभी आरोपियों से जवाब लेकर कार्रवाई की जाएगी।
सदन में उठा पुरानी पेंशन स्कीम का मुद्दा उठा
सदन में पुरानी पेंशन स्कीम का भी मुद्दा उठा। इस पर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि राज्य में अभी राष्ट्रीय पेंशन योजना लागू है। एक जनवरी 2004 के प्रभाव से केंद्र सरकार की सेवा में आनेवाले सभी नए कर्मियों के लिए अंशदायी पेंशन योजना लागू की गई। इसी के आलोक में झारखंड सरकार ने भी 1 दिसंबर 2004 को या उसके पश्चात नियुक्त झारखंड सरकारी सेवकों पर नई अंशदायी पेंशन योजना अनिवार्य रूप से लागू है।
इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमंत ने गौतम यादव को दिये 2 लाख, जानिये क्यों…
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े Encounter में ढेर हुआ मोस्टवांटेड मनीष सिंह उर्फ सोनू, देखें…
इसे भी पढ़ें : मंत्री-विधायकों संग जमकर झूमे सीएम हेमंत सोरेन, देखिये तस्वीरें…
इसे भी पढ़ें : पंचायत चुनाव को लेकर सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, जानिये क्या कहा…
इसे भी पढ़ें : महिलाओं के माध्यम से राज्य की तस्वीर बदलना चाहती है सरकार : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : शहीद की बेवा को सीएम हेमंत का आश्वासन, मिलेगी हर संभव मदद
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत से मिले तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव, शहीदों के लिए क्या किया देखिये






