Dhanbad : श्री मनन निःशुल्क ग्रुप में सरस्वती पूजा धूम–धाम से मनाया गया। ग्रुप के अध्यक्ष कृष्णा शर्मा और व्यवथापक अशोक यादव की देख-रेख में पूजा का आयोजन किया गया। ग्रुप के पुरोहित रामश्रेष्ठ झा ने माता की पूजा अर्चना करवाई। इसके बाद हवन करवाया। सरस्वती मां से विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की।
श्री मनन निःशुल्क ग्रुप के संस्थापक मनन पाठक ने कहा कि सरस्वती पूजा स्टूडेंट्स के लिए खास महत्व रखता है। देवी सरस्वती को विद्या की देवी के रूप में जाना जाता है। कला एवं संगीत की भी देवी मानी जाती हैं। इस पूजा को सभी विद्यार्थी धूम–धाम मनाते हैं। इसमें कलाकार गायक और संगीतकार सभी तरह के लोग होते हैं। साथ-साथ यह भी कहा कि पूजा के दरम्यान धार्मिक गीत ही बजाना चाहिए। ऐसा काम नहीं करना चाहिए कि आस-पास के लोगों को परेशानी हो।

पूजा में ग्रुप के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों ने मिलजुल के सहयोग किया। ग्रुप के सदस्य में विशेष कर राजीव पांडेय, पंकज पाठक, दीपक कुमार सिंह, रितेश कुमार गुप्ता, अभिषेक सिंह, मृत्युंजय पासवान, भोला केशरी, विवेक कुमार साव, बब्लू कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार यादव, विपिन सिन्हा, घनश्याम रजक, सोनू सिंह, मोहित गुप्ता, राहुल कुमार सिंह, दुर्गेश पाठक, धीरज कुमार सिंह, प्रीतम कुमार, रुपेश कुमार, मोहन सिंह, खुशबू साव, पूजा कुमारी साव, वर्षा रानी, प्रशांत गुप्ता, रोहन गुप्ता, सूरज कुमार, जीतू कुमार, रतन कुमार, सागर केशरी, काजल कुमारी, अमित कुमार यादव, संध्या कुमारी, पूजा कुमारी, गौतम कुमार, रजनीश कुमार सिंह एवं अन्य लोगों का अहम योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें :रांची से लखनऊ रवाना हुई टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगे डॉक्टर, विज्ञापन जारी
इसे भी पढ़ें :हादसों से दहला आसमान, सेना विमान क्रैश का वीडियो आया सामने
इसे भी पढ़ें :झारखंड में सरकारी रेट पर मिलेगा एयर एंबुलेंस : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :खौफ में बीती कुशवार गांववालों की पूरी रात… देखें क्यों






