Saraikela : परमेश्वर सरदार हत्या मामले में पुलिस ने संदेही गुनहगार रवि मछुआ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में खरसावां थानेदार पिंटू महथा ने बताया कि बीते 31 मार्च को रायडीह पुलिया के पास से खून से लथपथ एक शव मिला था। शव की पहचान बाघरायडीह के रहनेवाले 45 साल के परमेश्वर सरदार के रूप में की गई। जिसके बाद मृतक की पत्नी की शिकायत पर जांच शुरू की गई। शक के आधार पर पुलिस ने धातकीडीह के रहनेवाले रवि मछुआ को उठाया। कड़ाई से पूछताछ में रवि टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
पुलिस को दिए अपने बयान में उसने बताया था कि वह सांतारी गांव से सेंट्रिंग का काम कर वापस लौट रहा था। इस बीच जुम्बडीह हाट में परमेश्वर सरदार नशे में था। वह हर आने-जाने वाले लोगों के साथ गाली गलौज कर रहा था। इसका विरोध करने पर परमेश्वर ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे रवि तिलमिला गया। उसने इस बेइज्जती का बदला लेने का मन बना लिया। गुस्से में उसने परमेश्वर सरदार के गले को पैरों तले रौंद डाला। वहां मौजूद परमेश्वर के दोस्तों ने रवि को रोका भी। लेकिन उसका गुस्सा परवान पर था। उसने किसी की नहीं सुनी। परमेश्वर को मारने के बाद उसे पत्थर से कुचकर रायडीह पुल के पास फेंक दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद कर लिया है।
इसे भी पढ़ें :अगले 18 घंटों में बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें : थाना परिसर में मची अफरा-तफरी, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : झारखंड से शुरू होगी एयर एम्बुलेंस, यहां जाना होगा आसान…
इसे भी पढ़ें : बमबाजी से धुआं-धुआं, फिर जो हुआ…
इसे भी पढ़ें : इस आदिवासी टोला में पीने का पानी तक नहीं, क्या बोल गये गांववाले… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : चार दिन खराब रहेगा मौसम, इन जिलों में IMD की चेतावनी
इसे भी पढ़ें : रांची में ठनका ने ढाया कहर, तीन घरों के बुझे चिराग… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : 24 घंटे में क्या कर गई रांची की तुपुदाना पुलिस… देखें












