spot_img

चार दिन खराब रहेगा मौसम, इन जिलों में IMD की चेतावनी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होते ही शनिवार को तीन दिन बाद अटल टनल रोहतांग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुई। केलांग से चार दिन बाद निगम की बस सेवाएं शुरू हुईं। अटल टनल रोहतांग को सभी तरह के वाहनों के लिए दारचा तक बहाल कर दिया गया है। चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी हुई है। IMD शिमला ने मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में रविवार और सोमवार को बारिश-बर्फबारी के आसार जताए हैं। 26 अप्रैल तक इन क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। IMD के अनुसार प्रदेश में 24 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं।  26 अप्रैल के लिए बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 26 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें :रांची में बारिश शुरू, इन जिलों में अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :UP Weather Update : इन जिलों में बारिश-तेज हवा, बिजली की चेतावनी

इसे भी पढ़ें :UP : अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना

इसे भी पढ़ें :झारखंड में अगले 5 दिनों तक बूंदाबांदी, रांची में इस दिन बारिश!

इसे भी पढ़ें :UP Weather Update : तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

इसे भी पढ़ें :रांची में मौसम हुआ सुहाना, अगले 3 घंटों के लिए यहां येलो अलर्ट जारी… देखें

इसे भी पढ़ें :झारखंड के 11 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट …देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...