spot_img
spot_img
spot_img

अगले 18 घंटों में बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान, अलर्ट जारी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश से प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिली है। इसी को लेकर एक बार फिर मौसम विभाग ने फिर से 18 घंटे के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट छत्तीसगढ़ के लिए जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओलाबारी और ठनका गिरने की संभावना जताई गई है। बीते कल भी यहां मनेंद्रगढ़ में ठनका गिरने से 3 की जान चली गई थी। आने वाले 2 दिनों में फिर एक बार राज्य में बारिश, बिजली और तेज आंधी चलने के आसार जताए हैं।

प्रदेश के इन जिलों के लिए बारिश और आंधी- अंधड़ का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आने वाले 18 घंटों के लिए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट 

राज्य के जशपुर, सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, दंतेवाड़ा और सरगुजा में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज आंधी, ओलावृष्टि के साथ ठनका गिरने की आशंका जताई गई है।

यहां येलो अलर्ट 

प्रदेश के बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, कबीरधाम,रायगढ़,कोरबा, कांकेर और कोंडागांव जिले के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और अंधड़ चलने साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट 

बैकुंठपुर, जशपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़, महासमुंद, कबीरधाम, राजनांदगांव, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, रायपुर, अंबिकापुर, पेण्ड्रा रोड

आने वाले 2 दिनों में सावधान रहने की जरूरत

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने कहा कि बस्तर संभाग और रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं उत्तरी सरगुजा संभाग में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका ज्यादा बनी रहती है। इसलिए यहां रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ज्यादा जरूरी न हो तो घर से बाहर ना ही निकलें। जब इस तरह का मौसम हो तब पेड़ के नीचे बिल्कुल खड़े ना रहे क्योंकि यहां आकाशीय बिजली गिरने की सबसे ज्यादा आशंका रहती है।

इसे भी पढ़ें : थाना परिसर में मची अफरा-तफरी, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : झारखंड से शुरू होगी एयर एम्बुलेंस, यहां जाना होगा आसान…

इसे भी पढ़ें : बमबाजी से धुआं-धुआं, फिर जो हुआ…

इसे भी पढ़ें : इस आदिवासी टोला में पीने का पानी तक नहीं, क्या बोल गये गांववाले… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : चार दिन खराब रहेगा मौसम, इन जिलों में IMD की चेतावनी

इसे भी पढ़ें : रांची में ठनका ने ढाया कहर, तीन घरों के बुझे चिराग… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : 24 घंटे में क्या कर गई रांची की तुपुदाना पुलिस… देखें

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...