24 घंटे में क्या कर गई रांची की तुपुदाना पुलिस… देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची की तुपुदाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अफीम और डोडा तस्करों को दबोचा है। 29 साल का राजेश नाग अफीम की तस्करी करते धराया। वह खूंटी थाना क्षेत्र के पोटोमगाड़ा गांव का रहने वाला है। वह बीते 20 अप्रैल को तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाईल चौक से धराया। उसके पास से 492 ग्राम अफीम और एक स्कूटी पुलिस ने जब्त की है। वहीं, 24 साल का एतवा मिर्धा और 21 साल के महबूब आलम को डोडा की तस्करी करते पकड़ा गया है। दोनों को तुपुदाना पुलिस ने बीते 21 अप्रैल की रात रिंग रोड में धरा। उसकी पिकअप वैन की तलाशी ली गई तो उसमें 28 प्लास्टिक के भरे हुए बोरे मिले। सभी बोरों में कुल 594 किलो डोडा निकला। पुलिस ने सभी डोडा, दोनों के मोबाइल और पिकअप वैन को जब्त कर लिया। एतवा रांची के दशमफॉल इलाके का रहने वाला है। वहीं, महबूब आलम उर्फ राजा पश्चिम बंगाल के तेतुलपाड़ा गांव का रहने वाला है।

रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल को इन तस्करों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सिटी एसपी शुभांशु जैन ने हटिया डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह की देखरेख में टीम गठित की। गठित टीम ने एसआई अमित कुमार पासवान, सुनील कुमार, राहुल सिन्हा, हवलदार सिब्बल प्रसाद, सिपाही जामिल सिंह मुंडा, मुकुल भूषण मिंज, जुलियन डांग और ड्राइवर रसियन केरकेट्टा को शामिल किया गया। गठित टीम ने 24 घंटे के भीरत तीन तस्करों को दबोच लिया।

इसे भी पढ़ें : बीच-बचाव करने गये युवक पर चला दिया तलवार, फिर…

इसे भी पढ़ें : चार दिन खराब रहेगा मौसम, इन जिलों में IMD की चेतावनी

इसे भी पढ़ें : इस आदिवासी टोला में पीने का पानी तक नहीं, क्या बोल गये गांववाले… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : एक ने बीवी के इलाज के लिए, तो दूसरे ने चाचा के कहने पर उठाया था हथियार

इसे भी पढ़ें : रांची में ठनका ने ढाया कहर, तीन घरों के बुझे चिराग… देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...