सीएम हेमंत से मिले संजय कौल और हेनरी एच टिमकेन… देखें क्यों

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से आज दुनिया के अग्रणी bearing बनाने वाली कंपनी Timken इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष-इंडिया एवं साउथ-एशिया तथा प्रबंध निदेशक-इंडिया संजय कौल एवं यूएसए कैंटोन फाउंडेशन के ट्रेजरर Mr. Henry H Timken ने मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम हेमंत के साथ उन्होंने झारखंड में Timken इंडिया लिमिटेड एवं Timken फाउंडेशन के द्वारा आदिवासी समुदाय के विकास में किए जा रहे कार्यों की चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जमशेदपुर में स्थित Timken इंडिया लिमिटेड and Timken फाउंडेशन ने जमशेदपुर के आस-पास आदिवासी क्षेत्रों में कई विकास कार्य किए हैं, कई स्कूल कॉलेजों का निर्माण कराया है। वहीं, झारखंड के अन्य जिलों में भी आदिवासी विकास को बृहद रूप देने के लिए सीएम से चर्चा की गई।

संजय कौल एवं Mr. Henry H Timken ने राज्य तथा राज्य में आदिवासियों के विकास के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए सीएम को आश्वस्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष झारखंड में आदिवासी विकास की संभावनाओं पर कार्य करने इच्छा जताई। साथ ही राज्य में महुआ फ्लावर इंस्टिट्यूट तथा नेशनल इंस्टिट्यूट एथनो मेडिसिन की स्थापना किए जाने संबंधी विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं तोड़ंग ट्रस्ट की संस्थापक डॉ. वासवी किड़ो भी मौजूद रहीं।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में H3N2 ने बढ़ाई चिंता, क्या बोले सिविल सर्जन…

इसे भी पढ़ें : Palamu News : डोली से पहले उठ गई अनीता की अर्थी… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : बड़ी आबादी वाले भारत में कोरोना के 843 नए मामले आए सामने…

इसे भी पढ़ें : फोन पर मिलता रहा हुक्म, शूटर दागता रहा कल्लू पर गोलियां… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : MBA संजीव ने दो बार घों*टा था मासूम शौर्य का गला, क्या बोल गये SSP… देखें

इसे भी पढ़ें : प्यार करने वाले को मिली तीखी चोट, फिर करा दी शादी… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...