Kohramlive Desk : शनिवार को इंडिया में 126 दिन के बाद एक दिन में कोरोना के 800 से अधिक मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के 843 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,94,349 हो गई है। पिछले 24 घंटे में झारखंड और महाराष्ट्र से संक्रमण से एक-एक, जबकि केरल से दो लोगों की मौत की जानकारी मिली है। इससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,799 पर पहुंच गई है।
इसे भी पढ़ें : सरहुल पर्व को लेकर क्या बोल गये रांची DC और SSP… देखें
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने लॉन्च किया झारनियोजन पोर्टल… जानें फायदा
इसे भी पढ़ें : पति को मारकर पंखा से लटकाने वाली अनीता को उम्रकैद… देखें
इसे भी पढ़ें : एक IAS का तबादला, 2 को अतिरिक्त प्रभार… देखें










