spot_img
spot_img

चतरा में बालू माफिया बेखौफ, CO की टीम पर ह’मला….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chatra : चतरा में एक बार फिर बालू माफियाओं की बेखौफ करतूत सामने आई है। इस बार हंटरगंज में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने गई CO की टीम पर माफियाओं ने जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में CO के बॉडीगार्ड चौकीदार योगेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये।

रौंदने की कोशिश

घटना खूंटीकेवाल इमलियाटांड़ इलाके की है। CO ऋतिक कुमार की टीम ने एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया और उस पर बॉडीगार्ड योगेंद्र कुमार को बैठाया गया। तभी ट्रैक्टर मालिक सह चालक ने वाहन को तेज और बेकाबू तरीके से दौड़ाना शुरू कर दिया। अचानक संतुलन बिगड़ने से योगेंद्र कुमार सड़क पर गिर गये। तभी ट्रैक्टर की ट्रॉली का पहिया उनके दोनों जांघों पर चढ़ गया। इसके बाद ट्रैक्टर पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और CO को सूचना दी। घायल को सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। योगेंद्र कुमार सिन्दूवारी बधार गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं। घटना के बाद चौकीदार संघ ने घायल साथी के लिए जिला प्रशासन से समुचित इलाज की मांग की है। साथ ही, संघ ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान CO की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।

इसे भी पढ़े :झारखंड की ग्रामीण महिलाओं की मेहनत को मिली नई पहचान

इसे भी पढ़े :राष्ट्रीय युवा शक्ति CM से मिले, ये रखी डिमांड…

इसे भी पढ़े :झारखंड में शिक्षा का नया अध्याय, CM ने सौंपे नियुक्ति पत्र

इसे भी पढ़े :आसमान से बरसा कहर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...