FAU-G गेम Launch, जानें कैसे करें डाउनलोड

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • इंडियन कंपनी ने इसे किया है तैयार

कोहराम लाइव डेस्क : यह महत्‍वपूर्ण है कि FAU-G (Fearless and United Guards) लांच किया जा चुका है। इस मोबाइल गेम को nCore गेमिंग नाम की एक इंडियन कंपनी ने तैयार किया है। इसे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार प्रोमोट कर रहे हैं। अब इस गेम को गूगल प्ले पर डाउनलोड किया जा सकता है।

अक्षय ने शेयर किया है लिंक

अक्षय कुमार ने गेम डाउनलोड का लिंक शेयर किया है और साथ ही ट्वीटर पर इस गेम से जुड़ा एक नया वीडियो भी शेयर किया है। बता दें कि इसे पहले ही लांच होना था, लेकिन इसे रिपब्लिक डे तक के लिए टाल दिया गया था।

इसे भी पढ़ें : जल्द दिखेगा गूगल का नया अवतार, यूज करना होगा आसान और फास्ट

गेम का साइज 460 MB का

FAU-G गेम का साइज 460 MB का है। अभी के लिए ये सिर्फ एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में खेला जा सकेगा, लेकिन बाद में इसे आईफोन के लिए भी लाया जा सकता है। जैसे ही इंडिया से PUBG बैन किया गया, तुरंत अक्षय कुमार ने ट्वीट करके FAU-G नाम के एक गेम का पोस्टर शेयर किया था। बाद में कंपनी की तरफ ये कहा गया कि इस गेम को पहले से ही डेवलप किया जा रहा था।

कर सकते हैं फ्री डाउनलोड

इसे फ्री डाउनलोड करके खेल सकते हैं, लेकिन पबजी और दूसरे गेम की तरह ही इसमें भी इन ऐप परचेज दिया गया है यानी गेम के अंदर आप खरीदारी भी कर सकते हैं और लेवल बढ़ा सकते हैं।

इस गेम को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर में जा कर FAU-G टाइप करना है। अगर आपने पहले से ही प्री रजिस्ट्रे्शन कराया है तो भी आप इसे इसी तरह से डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :  आपके Password को याद रखने में मदद करेगा Lastpass

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।

Digital World : अपडेट के नाम पर साइबर क्रिमिनलों का बड़ा जाल, जानें….

डिजिटल दुनिया(Digital World) जितनी आसान हो गई है, खतरे भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं, अब एक नया साइबर स्कैम सामने आया है, जो खास तौर पर स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बना रहा है।

SmartPhone : मार्केट में छाये नये स्मार्टफोन्स, फीचर्स देख दिमाग घूम जायेगा…

भारतीय स्मार्टफोन(SmartPhone) बाजार में इस वक्त मुकाबला ऐसा है जैसे मैदान में कई दिग्गज आमने-सामने हों। हर कंपनी दमदार बैटरी, AI फीचर्स और कैमरा पावर के साथ यूजर्स को लुभाने में जुटी

Mini Projector : घर की दीवार बनेगी थिएटर, देसी कंपनी लाई दमदार मिनी प्रोजेक्टर…

भारतीय ब्रांड Zebronics ने अपना नया स्मार्ट मिनी प्रोजेक्टर(Projector) लॉन्च किया है। ZEB-PixaPlay 77G, जो बजट में ‘होम थिएटर’ का सपना पूरा करता है।