spot_img

13 मई से गरीब परिवारों के लिए शुरू होगा संबल साथी कैंपेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • कोरोना महामारी की दूसरी लहर से प्रभावितों को जीवन की मुख्यधारा में शामिल करना है लक्ष्य

धनबाद : कोरोना महामारी की दूसरी घातक लहर में धनबाद जिले के कई गरीब परिवार प्रभावित हुए हैं। इस कठिन समय में उन्हें सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से धनबाद के उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार उमा शंकर सिंह ने  संबल साथी कैंपेन के तहत आकस्मिक सुविधाएं प्रदान करने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें : बीच में ही मंडप छोड़कर भागे दूल्‍हे राजा, पुलिस ने ढूंढकर निकाला और फिर…

खाद्यान्न और राशन की आपूर्ति

उपायुक्त ने बताया कि ऐसे गरीब परिवारों को खाद्यान्न व राशन की आपूर्ति तथा अन्य सरकारी योजनाओं में अच्छादित करने का निर्णय जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद ले लिया है। इससे ऐसे प्रभावित परिवार जल्द से जल्द जीवन की मुख्यधारा में शामिल हो सकेंगे।

इसे भी पढ़ें : पांच बेटियों संग मां ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, 2 ने ऐसे बचाई अपनी जान



ऐसा होगा संबल साथी किट

संबल साथी किट में 10-10 किलो चावल, आटा, 3-3 किलो दाल, चूड़ा, 2-2 किलो सत्तू, नमक, काबूली चना, लाल चना, कपडे धोने का पावडर, 5-5 किलो आलू प्याज व चीनी, 2 लिटर सरसों तेल, एक-एक किलोग्राम मसाले, सोया बड़ी, 5 पैकेट बिस्किट, 10-10 पीस नहाने व कपड़े धोने का साबुन, 200 ग्राम टूथपेस्ट, 3 टूथ ब्रश, 2 जूस के पैकेट, 2 बोतल सैनिटाइजर तथा 10 पीस मास्क रहेंगे।

इसे भी पढ़ें :  #CPSingh ने ऐसा क्या बोला कि CM#HemantSoren हुए प्रभावित, देखें…(Video)

कौशल विकास योजनाओं से जोड़ा जाएगा

उपायुक्त ने कहा कि इसके अलावा ऐसे परिवारों को अविलंब खाद्यान्न एवं राशन की आपूर्ति, मनरेगा, राशन कार्ड, विधवा, वृद्धा, दिव्यांग अथवा अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ग्रामीण विकास योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण एवं कल्याण विभाग, जीविकोपार्जन अथवा स्वरोजगार के लिए कौशल विकास की योजनाओं से अच्छादित किया जाएगा। वैसे परिवार जिसमें बच्चे अनाथ हो चुके हो, उन्हें विशेष रणनीति के तहत विभिन्न गैर सरकारी संगठनों एवं कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत विभिन्न योजनाओं के द्वारा मुख्यधारा में शामिल किया जाएगा।




जिन परिवार के प्रमुख आर्थिक स्रोत समाप्त हो गए होंगे, वैसे परिवारों के शिक्षित युवक युवतियों को कौशल विकास एवं स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। ऐसे परिवारों के भौतिक सत्यापन के बाद जिला प्रशासन का यह प्रयास होगा कि परिवार के शिक्षित अथवा योग्य सदस्यों को दीर्घकालिक रिहैबिलिटेशन के तहत उन्हें स्किल डेवलपमेंट एवं लाइवलीहुड की योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गैंगस्टर के इस गुर्गे के पास मिले 3 उम्दा पिस्टल और 33 जिंदा गोलियां…

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने चिरकुंडा थाना क्षेत्र से...

तस्करों का तांडव, ब’म-गो’लियों से दहला बहियारडीह

Dhanbad : धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र स्थित बहियारडीह...

शादी की रस्में और बीच में पहुंच गये जेलर, फिर क्या हुआ… जानें

Dhanbad : धनबाद में शुक्रवार को जो हुआ, उसने...

NEET Re-Test को लेकर धनबाद अलर्ट मोड में, 21 जून को होगी परीक्षा…

Dhanbad : मेडिकल कॉलेज में दाखिले का सपना संजोये...

5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, ‘मामा’ ने ले ली जा’न…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र से एक...