spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पांच बेटियों संग मां ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, 2 ने ऐसे बचाई अपनी जान

Date:

spot_img
spot_img

RAJSTHAN: एक मां को अपनी बेटियों के साथ जान देनी पड़े, इससे दुखद और क्या हो सकता है। राजस्थान के दौसा में ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी 5 बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर सामूहिक आत्महत्या करने की कोशिश की। 3 बच्चियों और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दो बच्चियों ने समय रहते मां से हाथ छुड़ा लिया। इस वजह से उनकी जान बच सकी।

Read More :रांची पैथोलॉजी सेंटर में 17 मई से शुरू होगा OPD, डॉ रवि सहित कई डॉक्टर्स देंगे सेवा

घरेलू विवाद बताया जा रहा कारण

यह मामला दौसा के मंडावर थाना इलाके का है। महिला के इस सामूहिक आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद को कारण बताया जा रहा है। मृतक महिला का नाम विनीता है और उसकी उम्र करीब 34 साल है। महिला बावड़ीखेड़ा गांव की रहने वाली है।

Read More :हाय राम ये क्‍या हो गया… ऑनलाइन वीडियो देखकर किया Beauty Treatment और…

महिला का पति रेलवे में गेटमैन

हैरानी की बात ये है कि ट्रेन के आगे कूद कर जान देने वाली महिला का पति रेलवे में ही गेटमैन है। जानकारी के मुताबिक मृतक विनीता अपनी बेटियों कोमल (10 साल), अमनी (8 साल), पायल (2 साल), परी और कोयल के साथ जान देने के लिए रेलवे पटरी पर पहुंची थी। जैसे ही आगरा से बांदीकुई की तरफ जाने वाली ट्रेन आई विनीता ने छलांग लगा दी, लेकिन इससे पहले ही परी और कोयल ने मां से हाथ छुड़ा लिया। जबकि कोमल, अमनी और पायल की मां विनीता के साथ ही मौत हो गई। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां दौड़कर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

Read More :BCCI की खिलाड़ियों को दो टूक, जो कोविड से बच पाएगा, वही इंग्लैंड दौरे पर जाएगा

हादसे के बाद दो बेटियां गुमसुम

हादसे के बाद से जिंदा बची विनीता की दोनों ही बेटियां गुमसुम हैं। पुलिस के मुताबिक पति को शराब की लत थी जिसके कारण आए दिन पत्नी विनीता का उससे झगड़ा होता रहता था। सोमवार को भी विनीता की अपने पति से अनबन हुई थी ,जिसके बाद उसने सामूहिक आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।

इसे भी पढ़ें :

CM के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में मंगलवार को खराब मौसम...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

PM मोदी ने इस साल अबतक 13 देशों का दौरा किया, कितने हुये खर्च… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: