spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बीच में ही मंडप छोड़कर भागे दूल्‍हे राजा, पुलिस ने ढूंढकर निकाला और फिर…

Date:

spot_img
spot_img

जमुई (बिहार) : कोरोना काल में भी शादी ब्‍याह जारी है। इस दौरान कई ऐसी घटनाएं भी सामने आ रही है, जो हैरान करने वाली है। एक ऐसा ही मामला बिहार के जमुई जिले से सामने आया है। जहां शादी के दौरान एक अजीबो-गरीब घटना घटी। दूल्हा अचानक मंडप छोड़कर चला गया और शादी करने से इनकार करने लगा। दूल्हे के शादी से इनकार करने के बाद मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। वर और वधू पक्ष के लोग एक-दूसरे पर आरोप मढ़ने लगे। मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला सुलझा और फिर शादी कराई गई।

Read More : प्रेमिका और मीडिया के सामने किया Live Sui’cide, वीडियो वायरल

जानिए क्या है पूरा मामला

जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा पंचायत के दिघरा मंडल टोला निवासी पप्पू मंडल की 20 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी की शादी 9 मई को मुंगेर जिला अंतर्गत सफियाबाद थाना क्षेत्र के डकरा खुचिया गांव निवासी महेश मंडल के पुत्र नीतीश कुमार के साथ होनी थी। दूल्‍हे राज धूमधाम से बारात लेकर पहुंचे। शादी की तैयारी हो चुकी थी। दूल्‍हे राजा मंडप में बैठे थे। अचानक से दूल्‍हे राजा को पता चला कि दुल्‍हन पक्ष के लोगों ने बारातियों का ठीक से स्‍वागत नहीं किया। ना ही समय पर भोजन दिया। फिर क्‍या था दूल्‍हे राजा को गुस्‍सा आ गया और नाराज होकर मंडप छोड़कर भाग गए। फिर क्‍या था वहां अफरा-तफरी मच गया। आनन-फानन में लक्ष्‍मीपुर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्‍यक्ष ने दूल्‍हे की खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद मटिया बाजार से पुलिस ने दूल्हे को खोज निकाला। पुलिस दूल्‍हा को लेकर थाना पहुंची। जहां दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर समझा-बुझाकर दूल्‍हे को शादी के लिए राजी किया गया। साथ में दोनों पक्ष के बीच बॉन्‍ड बनवाया गया। दूल्हे पक्ष के लोगों को सख्त हिदायत दी गई कि लड़की को किसी भी तरह से प्रताड़ित करने पर उसपर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Read More : #CPSingh ने ऐसा क्या बोला कि CM#HemantSoren हुए प्रभावित, देखें…(Video)

Read More : पांच बेटियों संग मां ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, 2 ने ऐसे बचाई अपनी जान

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...