तस्करों का तांडव, ब’म-गो’लियों से दहला बहियारडीह

Date:

spot_img
spot_img

Dhanbad : धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र स्थित बहियारडीह में मंगलवार सुबह अवैध कोयला तस्करों ने जमकर उत्पात मचाया। करीब 100 से अधिक तस्करों ने एक दर्जन से ज्यादा बम फोड़े और कई राउंड फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

खबर मिलते ही पहुंची पुलिस 

सूचना पर पहुंची बरोरा और सोनारडीह पुलिस टीम को भी तस्करों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इल्जाम है कि उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों से राइफल छीनने की कोशिश की और गश्ती वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। तस्करों ने स्थानीय निवासी शंकर साव के घर और दुकान को भी निशाना बनाया। घर पर फायरिंग की गई, जबकि दुकान में तोड़फोड़ कर बाइक, सीसीटीवी कैमरा, टीवी, फ्रिज समेत लाखों रुपये के सामान को नुकसान पहुंचाया गया।

ग्रामीणों में आक्रोश

शंकर साव की पत्नी रूबी देवी ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, बम फोड़े, गोलियां चलाईं और कई लोगों के साथ मारपीट की। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इधर, अवैध कोयला तस्करी और बम-गोलीबारी के विरोध में ग्रामीणों ने सोनारडीह ओपी पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने फोरलेन सड़क जाम करने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोक दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया।

इसे भी पढ़ें : जापान से भारत लाये गोल्ड, रांची एयरपोर्ट का गजब नजारा… देखें

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में युवक की ह’त्या, मच गया कोहराम….

इसे भी पढ़ें : धरती आबा को झारखंड का नमन, गवर्नर-CM पहुंचे कोकर… देखें

इसे भी पढ़ें : 11 जून से झारखंड में करवट लेगा मौसम, कब-क्या होगा… जानें

इसे भी पढ़ें : JPSC परीक्षा को लेकर रांची में निषेधाज्ञा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

DC देर रात पहुंचे स्टेडियम, बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री…

Ranchi : डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए...

देर रात तेज प्रताप यादव को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो

Patna : बिहार बंद के दौरान हुये प्रदर्शन और...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का तीखा ह’मला… 

Ranchi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...

रामगढ़ युवा संघ के गणेश महोत्सव को मिले दो नये मुख्य संरक्षक

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ युवा संघ के 12वें गणेश...